मातर उत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद।
अर्जुन्दा :- शनिवार6नवंबर को भाई-दूज के पावन अवसर पर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परना,परसवाणी, चौरेल,हड़गहन,कलंग पुर,कचांदुर,सकरौद,हल्दी में आयोजित मातर कार्यक्रम में शामिल हुऐ।
और परम्परागत रूप से गौमाता की पूजा अर्चना कर खिचड़ी खिलाई इसी के साथ ग्राम परसवानी में विकास कार्य का उद्घाटन किए।
इस दौरान गाजे बाजे के साथ संसदीय सचिव का जोरदार स्वागत किया गया।ग्वालों की प्रस्तुति को देख संसदीय सचिव भी अपने आपको रोक नहीं पाए और ग्वालों के साथ दोहा गाते हुए राउत नाच किया।उन्होंने कहा मातर हमारी छत्तीसगढ़ संस्कृति के गांव और माटी का त्योहार है जो गौमाता के प्रति हमें प्रेम, रक्षा औऱ लोक एकता का संदेश देता है।
सी एन आई न्यूज़ के दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.