*कवर्धा कांड की आग धधक रही अब तक*
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
*प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को रिहा किये जाने और दोषियों को सजा देने की मांग करते हुए भाजपाइयों ने किया पुतला दहन*
विशेष समुदाय द्वारा सनातन धर्म के झंडे को हटा अपना झंडा लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सनातन समाज के लोगों का नेतृत्व कर रहे भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा को जबरिया गिरफ्तार कर अब तक जेल में रखे जाने का विरोध
करते हुए बेलगहना मंडल व सोनसाय नवागांव, तुलुफ, डाँड़ बछाली के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कवर्धा क्षेत्र से वन मंत्री बने मोहम्मद अकबर का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में राजू सिंह राजपूत, राजेश राजपूत,गजानन निषाद, गोविंद यादव, रूद्र अग्रवाल,राजेश पाण्डेय, रावेन्द तिवारी, दिलहरण श्रीवास, योगेश दुबे, राकेश पाण्डेय, रमेश राठौर, भानूप्रताप,प्रवेश सोनी, आलोक तुलस्यान व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सनातन समाज के लोग उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.