विद्युत विभाग का कारनामा मनमानी बिल थोप रहे ग्राहकों पर
बेलगहना से बैजनाथ पटेल
बेलगहना.....बिजली की आवाजाही तो परेशान करती है परंतु उपभोक्ता तब परेशान हो जाता है जब महीने के अंत में उसे जरूरत से ज्यादा बिजली का बिल थमा दिया जाता है ना ही कोई व्यक्ति रीडिंग के लिए उनके घर तक जाता है और ना ही किसी प्रकार की उन्हें कोई सूचना दी जाती है सीधे ग्राहक के हाथ पर बिल थमा दिया जाता है और बिल पर कभी मीटर असेस्ड तो कभी डोर लॉक लिखा होता है समझने वाली बात यह है कि विद्युत विभाग के द्वारा लगभग सभी उपभोक्ताओं को घरों के बाहर मीटर लगाया गया है
जब मीटर घरों के बाहर लगा हुआ है तो बिजली के बिल पर डोर लॉक लिखकर विद्युत विभाग क्या साबित करना चाहता है ग्राहकों के साथ इस प्रकार की मनमानी जगजाहिर है देखने वाली बात यह है कि इस पर ठोस कार्यवाही कब तक हो पाती है अन्यथा उपभोक्ता मनमाने बिल पटा कर परेशान होते रहेंगे साथ ही बिल में संशोधन की प्रक्रिया भी अब बंद कर दी गई है इसलिए बिल में कटौती या गड़बड़ी का सुधार भी नहीं किया जा सकता अधिकारियों से बात करने पर सीधे रायपुर ऑफिस में संपर्क करने को कहा जाता है परेशान उपभोक्ता आखिर जाये तो जाये कहां

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.