Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, November 8, 2021

सूरज ढलने के पहले खाना खाने को मजबूर बैगा आदिवासी बिजली न होने के कारण अंधेरा होने के पहले ही सारा कार्य पूरा करते हैं आदिवासी बैगा

 सूरज ढलने के पहले खाना खाने को मजबूर बैगा आदिवासी


बिजली न होने के कारण अंधेरा होने के पहले ही सारा कार्य पूरा करते हैं आदिवासी बैगा


बालाघाट। आधुनिकता की इस दौड़ में बिना बिजली के रहना किसी सजा से कम नही है।लेकिन बालाघाट जिले के बिरसा जनपद अंतर्गत मछुरदा के ग्राम गठिया व लिखन पथरा के आदिवासी बैगा पिछले कई वर्षों से बिना बिजली के जीवन जी रहे हैं।ग्रामीणों ने शासन से पूछा कि क्या हम इस देश के नागरिक नही है?क्या हम टेक्स युक्त सामान नही खरीदते?क्या हमें आज के दौर में जीने का अधिकार नही?अगर हां तो हमारे गांव में अभी तक बिजली क्यों नही है।देखा जाए तो इनकी एक एक बात सही है।आमलोगों के यहां अगर दो घंटे बिजली किसी कारण वश चली जाती है तो हायतौबा मचा देते है तो सोचिए आज सबके हाथ मे जब मोबाइल और नेट आ गया है तो ऐसे में बिना बिजली के रहना बेमानी लगता है।इस बारे में कई बार ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई पर नतीजा शून्य रहा। बिजली न होने के कारण बैगा आदिवासियों के बच्चे पढ़ नही पा रहे हैं।रात होने के पहले भोजन करना इनकी मजबूरी बन गयी है नही तो भोजन में कीड़े मकोड़े पड़ने की संभावना रहती है जिससे सूरज ढलने के पहले पूरा गांव भोजन कर लेता है अगर कोई छूट जाता है तो लकड़ी जलाकर उजाला किया जाता है जिसकी रोशनी में वह व्यक्ति भोजन करता है।बिजली न होने से सांप बिच्छू के काटने का डर बना रहता है।सोचिए बिजली न होने से इस ग्राम के लोगों को कितनी परेशानी होती होगी।गांव के लिखनु बैगा ने बताया कि जब आस पास बिजली नही थी तब हमे कोई दिक्कत नही थी लेकिन जबसे मछुरदा सहित अन्य ग्रामो में बिजली पहुंच गई है और हमारा गांव ही बिजली विहीन है तो अन्य ग्रामो को देखकर बुरा लगता है कि शायद हम इस देश के निवासी ही नही है तभी तो हमारे गांव में अभी तक बिजली नहीं पहुंच पाई है।इस बारे बालाघाट अधीक्षण यंत्री ने बताया कि अभी ऐसी कोई योजना न होने से फिलहाल उक्त ग्राम में बिजली पहुंच पाना मुश्किल है।साहब ने योजना का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया अब देखना यह है कि शासन बैगाओं की आवाज सुनता है कि नहीं?या बैगा आदिवासी आने वाले कई और वर्षो तक अंधेरे में ही रहने को मजबूर होंगे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad