व्यापारियों और निगम कर्मियों में हुई मारपीट।
शुक्रवार को निगम आयुक्त ने अतिक्रमण टीम को निर्देशित किया कि गोड़पारा नदी किनारे रिवर व्यू टू का काम शुरू करना है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा लकड़ी टाल बनाकर सड़क पर कब्जा कर लिया गया है। ऐसे में सभी सामानों को जब्त कराते हुए कब्जा मुक्त बनाया जाए। निर्देश के बाद दोपहर में टीम कार्रवाई के लिए पहुंच गई और बांस, बल्लियों और तखत को जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई।
जैसे ही इसकी जानकारी इनके व्यापारियों को लगी, वैसे ही मनीष अग्रवाल, रजनीश ताम्रकार के साथ अन्य लड़की व्यापारी मौके पर पहुंच गए और इसके बाद तत्काल कार्रवाई रोकने की बात कही। तब अतिक्रमण टीम ने जानकारी दी कि निगम आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई हो रही है यह स्र्केगी। यह बात सुनकर लकड़ी व्यापारी भड़क गए और विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद इतना अधिक गहराया की व्यापारियों में से किसी ने अतिक्रमण प्रभारी का कालर पकड़कर कर धक्कामुक्की करते हुए मारपीट करने लगा।
यह देखकर अतिक्रमण टीम भी भड़क गया। इसके बाद व्यापारियों और निगम कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। जैसे ही इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को मिली, वैसे ही मौके पर पहुंच गए। इसकी बाद हंगामा व मारपीट शांत कराया गया। इसके बाद निगम अमले ने सिटी कोतवाली थाना पहुंचकर रजनीश ताम्रकार, मनीष अग्रवाल व अन्य सात के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने धारा 186, 294, 506, 353 के तहत अपराध दर्ज किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.