Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 4, 2021

केवलारी विधायक भी सुलझा नहीं पा रहे ग्रामीणों की समस्याएं, बन्देली, कुडारी में 8 दिन से बिजली ठप, बारात लगी ।

 सिवनी

केवलारी विधायक भी सुलझा नहीं पा रहे ग्रामीणों की समस्याएं, बन्देली, कुडारी में 8 दिन से बिजली ठप, बारात लगी ।


सीएन आई  न्यूज़  सिवनी जिला ब्यूरो   की रिपोर्ट

सिवनी। विधानसभा क्षेत्र केवलारी की जनता इन दिनों बिजली की समस्या किलारी अस्पताल में अव्यवस्था तो कहीं पेयजल की समस्या खेतों में सिंचाई की समस्या समेत अनेक समस्याओं से जूझ रही है केवलारी से केवलारी से 8 किलोमीटर दूर सीधा रोड स्थित ग्राम पंचायत बन्देली मैं पिछले 8 दिन से बिजली आपूर्ति ठप है वही विधानसभा केवलारी के विकासखंड धनौरा।


विधानसभा केवलारी के गांव कुडारी के 5 वार्डों में 7 दिन से बिजली सफ्लाई बन्द।


गांव बन्देली के ग्रामवासियों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर पिछले शुक्रवार को जल गया था। गांव में 8 दिन से चक्की, नल जल योजना बंद है। गांव के लोग समीप के गांव खापा, पीपरटोला में गेहूं, दाल आदि पिसवाने जा रहे हैं। गांव में दो हैंडपंप खराब हैं। वही शुक्रवार 3 दिसंबर को गांव के महेश राजपूत के घर पुत्र का विवाह भी अंधेरे में संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि लाइट चालू करवाने के लिए वे केवलारी चार बार गए। बिजली अधिकारी से मिले। जहां बिजली अधिकारी रोज कहते हैं कि कल से लाइट आ जाएगी, लेकिन गांव में लाइट नहीं आई है। गांव के सभी ग्रामीण हलकान है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव की आबादी 1500 के आसपास है तथा वोटर संख्या 1000 है। वही ग्रामवासियों ने बताया कि इस मामले की शिकायत भी जनप्रतिनिधि, क्षेत्रीय नेता, भाजपा मंडल अध्यक्ष व केवलारी विधायक से भी कर चुके हैं लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है।


 

कुडारी

एक सप्ताह से अंधेरे में डूबे कुडारी गांव के वार्डों में किसी तरह की विद्युत् सफ्लाई पर विभाग ने सुधार नहीं किया है ना  ही किसी प्रकार की व्यवस्था की गई हैं। ज्ञात हो कि 15 दिन से टिमटिमाते लाइट से आधे से मोहल्ले में लाईट है वहीं आधे से ग्राम लाइट ही नहीं है। ग्रामीणों की शिकायत के वावजूद विभाग टालामटोली करते हुए 8 दिन बीतने चला हैं लेकिन ग्रामीणों की समस्या जैसी की तैसी बनी हुई है।

खास बात की बिजली गोल होने से ग्रामीण ही नहीं प्रीमेटिक छात्र वास के बच्चे सहित अन्य आदिवासी छात्रावास भी अंधेरे में है। जहां इन्वर्टर की व्यवस्था भी की जायश तो चार्जिग के लिए विद्युत् आवश्यकता होगी है।

वहीं टीकाकरण से लेकर प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (अस्पताल) कुडारी भी बिना लाइट के प्रभावित हो रही है। देखा जाए तो स्कूली ऑफिस कार्य जो ऑनलाइन है वह भी प्रवाहित हो रहे हैं।

साथ ही बच्चों को डाक्यू

मेंट्स फोटोकापी की समस्या बनी हुई है। जिस वार्ड में विद्युत सप्लाई टोटल बंद है वहां के कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्रों के लिए पेयजल, और स्कूली टायलेट पानी की समस्याएं है। जिसका मुख्य कारण विद्युत व्यवस्था 7 दिन से भी नहीं हो पाई । वर्तमान में हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी,  कन्या छात्रावास, प्रीमेट्रिक बालक छात्रावास, ग्रामपंचायत, स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल सभी अंधेरे में हैं जिन पर चिंता करना किसी भी कर्मचारी या अधिकारी ने व्यवस्था नहीं की  है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad