Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 24, 2021

दुर्ग - मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना हेतु आवेदन 05 जनवरी तक आमंत्रित...

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बघेल मेंशन, आदर्श नगर, महाराजा चौक दुर्ग में 05 जनवरी 2022 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।





दुर्ग 24 दिसंबर 2021/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ के द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। युवा जो स्वरोजगार के लिए इच्छुक है 
कार्यालय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 



योजना के अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में अधिकतम 25 लाख रुपए, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 10 लाख रुपए, व्यवसाय क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रुपए आवेदक द्वारा ऋण के रूप में दिया जा सकता है।

 
सामान्य वर्ग की हितग्राहियों को 10 प्रतिशत पर अधिकतम 1 लाख रूपए तक, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, अल्प संख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक, नक्सल प्रभावित आवेदकों को 15 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपए तक एवं 



अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के हितग्राहियों को 25 प्रतिशत अधिकतम 1.50 लाख रूपए अनुदान राशि की पात्रता है।

 
इस योजना के लिए आवेदक की योग्यता राज्य का मूल निवासी न्यूनतम कक्षा 8 वीं आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य (विशेष समुदाय को 5 वर्ष की छूट), परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख सुनिश्चित कि गई है।

 
योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राही समुचित दस्तावेज के साथ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बघेल मेंशन, आदर्श नगर, महाराजा चौक दुर्ग में 05 जनवरी 2022 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।











No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad