ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में 100 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।।
दल्लीराजहरा :- कांग्रेस पार्टी की रीति नीति और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी कार्यों से प्रभावित होकर कैबिनेट मंत्री व हमारे क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती अनिला भेड़िया जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी के समक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में 100 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।।
कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया जी ने नजीम खान,गुलाम नबी सहित सभी नए सदस्यों को कांग्रेस पार्टी का पारंपरिक गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया एवं सभी को शुभकामनाएं दिया।।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संगीता नायर जी,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह जी,सेवादल के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय जी,जिला कांग्रेस के महामंत्री रत्तीराम कोसमा जी,पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष रवि जायसवाल जी सहित कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे। 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.