कलेक्टर ने ग्राम कंचादुर और खप्परवाड़ा के धान उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण।
बालोद, 07 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कंचादुर और खप्परवाड़ा के धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उर्पाजन केन्द्रों में मापतौल की व्यवस्था, आर्द्रतामापी यंत्र से धान की नमी माप, धान के व्यवस्थित रखरखाव हेतु स्टेकिंग व्यवस्था आदि का जायजा लिया। उन्होंने धान विक्रय के लिए आए हुए किसानों से चर्चा की।
किसानों ने कलेक्टर को बताया कि उन्हें धान उपार्जन केन्द्रों में कोई समस्या नहीं है। कलेक्टर ने कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु किसानों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के दोनों डोज लगवाने के लिए भी प्रेरित किया।
कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों से कहा कि किसानों से धान खरीदी हेतु जारी टोकन की सूची उपार्जन केन्द्रों में चस्पा करें। किसानों को उपार्जन केन्द्र में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने समिति प्रबंधकों से धान उपार्जन केन्द्रों में अब तक की गई खरीदी, बारदाना की उपलब्धता आदि के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर एस.डी.एम. श्री भूपेन्द्र अग्रवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे
संपर्क सूत्र :-8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.