गुण्डरदेही : विकासखंड स्तरीय युवा महोत्सव 2021-22 के लिए प्रतिभागी 7 से 9 दिसंबर तक पंजीयन करा सकते हैं यह आयोजन ब्लाक स्तर पर शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय डुंडेरा (अर्जुन्दा ) मे 11 दिसंबर को आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता दो वर्गो में आयोजित की जाएगी जिसमे प्रथम वर्ग मे 15 से 40 वर्ष व द्वितीय वर्ग मे 40 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे पंजीयन के लिए विकासखंड कार्यालय के बीआरसी भवन में योगेंद्र यादव पारसमणि शिवशंकर व उमेश निर्मल से 9907848278 पर संपर्क कर सकते है
सांस्कृतिक विधा के तहत आयोजित कार्यक्रम लोक नृत्य लोकगीत एकांकी नाटक शास्त्री गायन सितार वादन बांसुरी तबला वीणा हारमोनियम गिटार मृदंग के आलावा पारंपरिक सुआ नित्य पंथी नृत्य कर्मा नाचा सरहुल राउत नाचा चित्रकला निबंध वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है वही 10 दिसंबर को खोखो कबड्डी फुगड़ी भोर गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया है प्रतिभागी पंजीयन के लिए आपने साथ आधार कार्ड के आलावा बैंक पासबुक का फोटो कॉपी पासपोर्ट साइज का फोटो लाना अनिवार्य है अधिक जानकारी के लिए उमेश निर्मल से 9617897764 पर संपर्क कर सकते है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.