छठवें दिन जिला पंचायत सदस्य के लिए 11 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
बालाघाट।मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021-22 कार्यक्रम के अनुसार बालाघाट जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के चुनाव तीन चरणों में सम्पन्न कराये जायेंगें। जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए प्रथम चरण में 06 जनवरी 2022 को विकासखंड बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी एवं खैरलांजी के ग्रामों में मतदान कराया जायेगा। इसी प्रकार द्वितीय चरण में 28 जनवरी 2022 को विकासखंड लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के ग्रामों में तथा तृतीय चरण में 16 फरवरी 2022 को विकासखंड बालाघाट, लालबर्रा एवं बिरसा के ग्रामों में मतदान कराया जायेगा।
रिटर्निंग आफिसर द्वारा 13 दिसंबर 2021 को निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किये जा रहे है।
नाम निर्देशन पत्र जमा करने के छटवे दिन आज 18 दिसंबर को जिला पंचायत सदस्य के लिए क्षेत्र क्रमांक-16 से अंजना एवं सुजाता उके, क्षेत्र क्रमांक-26 से अशोक मंडलेकर, सुनील पटले, हिरदेराम हिरवाने, योगेश शरणागत, क्षेत्र क्रमांक-14 से पवन कुमार वैद्य, सचिन कुमार, क्षेत्र क्रमांक-09 से नीतिन मुरकुटे, क्षेत्र क्रमांक-07 से विशाल राउत एवं क्षेत्र क्रमांक-18 से माधुरी ऊर्फ मधु ऋषि द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा कराया गया है।
प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नाम निर्देशन पत्रों की जांच 21 दिसंबर 2021 को की जायेगी। चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रत्याशी 23 दिसंबर 2021 को अपरान्ह 03 बजे तक अपने नाम वापस ले सकेगें। नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को 23 दिसंबर 2021 को चुनाव चिन्ह आबंटित कर दिया जायेगा। विकासखंड बैहर, परसवाड़ा, वारासिवनी, खैरलांजी के ग्रामों में 06 जनवरी 2022 को प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान कराया जायेगा। द्वितीय चरण में विकासखंड लांजी, किरनापुर एवं कटंगी के ग्रामों में 28 जनवरी 2022 को प्रात: 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक मतदान कराया जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.