जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने शनिवार को तस्करी की वारदात को अंजाम देते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 64 लाख रुपए कीमत का 12 क्विंटल 80 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। जगदलपुर सीएसपी किरण चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा की एक बड़ी खेप की तस्करी बस्तर के रास्ते से की जा रही है।
इस पर छत्तीसगढ़-ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्र धनपूंजी में चेक पोस्ट लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ आ रही ट्रक वाहन जिसमें चावल से भरी बोरियां थी, जिसके नीचे तस्कर ने मादक पदार्थ गांजा को छुपा रखा था, जिसे नगरनार पुलिस ने जब किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी तस्कर आंध्रप्रदेश के विजयनगरम ओड़िसा और बस्तर के रास्ते उत्तरप्रदेश की ओर तस्करी कर रहा था। आरोपी तस्कर साबिर अली उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले का निवासी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.