Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 11, 2021

पुलिस ने किया अंधे क़त्ल का खुलासा, 3 गिरफ्तार



कोरबा : पुलिस चौकी राजगामार क्षेत्र में घटित अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में कोरबा पुलिस को सफलता मिली है। 22 अक्टूबर को हत्या की थी, तब से लगातार कोरबा पुलिस की 3 टीम अज्ञात आरोपियों की तलाश में लगी थी। मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले का मुख्य आरोपी संजीव साहू भारतीय सेना में सिपाही है। दरअसल, 22 अक्टूबर को करुमौहा चौकी राजगामार क्षेत्र में कुलदीप सिंह बंजारे की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस चौकी राजगामार थाना बालको में अपराध क्रमांक 548/2021 धारा 302, 201,34 भा द वि पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा था. तभी मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

कोरबा पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के पर्यवेक्षण में विशेष टीम का गठन कर 3 टीमों को अलग-अलग टास्क सौंपा गया था, को घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर लगातार पूछताछ कर रही थी। मृतक कुलदीप बंजारे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था। शांत स्वभाव का व्यक्ति था, जिसकी किसी से कोई लड़ाई झगड़ा नहीं थी, जिससे विवेचना में ऐसा कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था, जिससे कि अज्ञात हत्यारों तक पहुंचा जा सके। आरोपी ने बताया कि कुलदीप बंजारे की शादी करीब 1 साल पहले उसकी प्रेमिका से हो गई थी। आरोपी संजीव साहू उर्फ संजू साहू सेना में सिपाही है, जिसकी पोस्टिंग लद्दाख में है। वह कुलदीप बंजारे की पत्नी (एक्स गर्लफ्रेंड) से प्रेम करता था, लेकिन दोनों अलग-अलग जाति के होने के कारण शादी नहीं हो पाई। इसी दौरान प्रेमिका की शादी कुलदीप बंजारे से हो गई। फिर आर्मी जवान का माथा ठनका और प्रेमिका के पति की हत्या की साजिश रची।

आर्मी जवान ने अपने साजिश में 3 लोगों को लिया और हत्या की फुल प्लानिंग कर ली। कुलदीप बंजारे के घर आकर गड़ा धन खोजने के नाम पर दोस्ती की। कुलदीप बंजारे को करूमौहा के जंगल में ले जाकर आरोपियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपियों ने कत्ल के बाद मिले पैसे से ट्रैक्टर खरीद लिया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad