सदगुरु कबीर आश्रम पेंडरी में अखंड सत्यनाम धुन- दिनांक 13 एवं 14 दिसंबर को आयोजित
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव जिला के सुकूलदैहान समीपस्थ ग्राम पेंडरी के श्री सदगुरू कबीर आश्रम पर दिनांक 13 एवं 14 दिसंबर 2021 को श्री सदगुरु कबीर जी के 503 वां वर्ष अंतर्ध्यान दिवस पर्व पर सोमवार समय शाम 4.00 बजे से अखंड सत्यनाम धुन को दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया जाएगा,जो कि निरन्तर दिन मंगलवार समय संध्या 4.00बजे तक चलेगा । तत्पश्चात आरती पूजा कर प्रसादी वितरण समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आश्रम के महंत श्री सेवा दास साहेब जी के पावन सानिध्य में संपन्न होगी।साथ ही साथ आसपास क्षेत्र के अनेकों विद्वत संत महात्माओं की आगमन होंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु श्री सदगुरू कबीर आश्रम पेंडरी के अध्यक्ष फलेश कुमार साहू एवं श्री सदगुरू कबीर आश्रम लहरतारा वाराणसी काशी से संत श्री अमरदास साहेब जी विशेष रूप से लगे हुए हैं। ज्ञात हो कि विश्व वंदनीय सद्गुरु कबीर साहेब जी मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष मोक्षदा एकादशी को अंतर्धान हुए हैं।
आयोजन में अनेकों सेवाभावी संत मंडली पधारेंगे और अपने अपने सुमधुर संगीत भजनों से अखंड सत्यनाम धुन पाठ किया जाएगा। विशेष सहयोग में भक्ति मति माता श्रीमती पूर्णिमा मनसुख साहू के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी आश्रम समिति पेंडरी के अध्यक्ष फलेश कुमार साहू जी ने दी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.