Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 13, 2021

आज की वाणी 13 दिसंबर 2021 सोमवार

 


*🎯आज की वाणी👉*


🌹

*नाभिषेको न संस्कारः*

     *सिंहस्य क्रियते वने ।*

*विक्रमार्जितसत्त्वस्य*

     *स्वयमेव   मृगेंद्रता  ॥*

*अर्थात्👉*

            _सिंह को जंगल का राजा नियुक्त करने के लिए न तो कोई अभिषेक किया जाता है, न कोई संस्कार । अपने गुण और पराक्रम से वह खुद ही मृगेंद्रपद प्राप्त करता है ।_

🌹

*13 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1232 - गुलाम वंश के शासक इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया।

1734 – रूस और ब्रिटेन ने व्यापार संधि की।

1754 - उस्मान तृतीय ने (1754-1757) महमूद प्रथम को तुर्क साम्राज्य राजा बनाया।

1759 - अमेरिका (फिलाडेल्फिया) में पहला संगीत स्टोर खुला।

1774 – अमेरिकी क्रांति की पहली घटना हुई। 

1779 - एलेक्जेंडर, विकोमेट डे बेउहर्नैस ने जोसेफिन टेसर से शादी की।

1795 - वोल्ड न्यूटन उल्कामी: इंग्लैंड के यॉर्कशायर में एक गांव, वोल्ड न्यूटन पर एक उल्कापात हुआ।

1843 - बसुतोलांड एक ब्रिटिश संरक्षक बनाये गए।

1870 – अफ़्रीक़ा के पश्चिमी क्षेत्रों का अतिग्रहण करने के लिए फ़्रांस के से सैन्य हमले आरंभ हुए।

1884 – पर्सी एवरिट ने सिक्का डालकर वजन बताने वाली मशीन का पेटेंट कराया।

1903 – इटालो मार्चियोनी ने न्यू जर्सी में आइसक्रीम कोन का पेटेंट कराया।

1916 – आस्ट्रिया के टायरॉल में हिमस्खलन से 24 घंटे में 10,000 ऑस्ट्रियाई और इतालवी सैनिकों की मौत हुई।

1920 - नीदरलैंड के हेग में लीग ऑफ नेशंस का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थापित।

1921 - बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन 'प्रिंस ऑफ वेल्स' ने किया था।

1937 - चीन और जापान के बीच हुए नानज़िंग के युद्ध में जापानियों की जीत हुई। इसके बाद लंबे समय तक नरसंहार और अत्याचार का दौर चला।

1949 – इस्राईल ने अपनी संसद बैतुल मुक़द्दस स्थानान्तरित करने और तेलअबीब के स्थान पर इस नगर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया।

1955 - भारत और सोवियत संघ ने पंचशील समझौते को स्वीकार किया।

1959 - आर्क विशप वकारियोस साइप्रस के प्रथम राष्ट्रपति चुने गए।

1961 - मंसूर अली ख़ान पटौदी ने अपना टेस्ट मैच करियर दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू किया था।

1974 – माल्टा गणतंत्र बना।

1981 - पोलैंड में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा व आपात काल की घोषणा हुई।

1989 - गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की बेटी को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के बदले पांच कश्मीरी आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।

1991 – उत्तरी और दक्षिणी कोरिया के बीच एक दूसरे पर आक्रमण नहीं करने को लेकर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए।

1996 - कोफी अन्नान संयुक्त राष्ट्र के महासचिव चुने गये।

1998 - महात्मा रामचन्द्र वीर को कोलकाता के बड़ा बाज़ार लाइब्रेरी की ओर से "भाई हनुमान प्रसाद पोद्दार राष्ट्र सेवा" पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

2000 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विजय सैमुअल हजारे ‘कैस्ट्रॉल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' पाने वाले पहले व्यक्ति बने।

2001 – दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र 'भारतीय संसद' पर आतंकियों ने सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर हमला किया । इस हमले में सभी आतंकवादियों सहित 15 लोग मारे गये।

2001 - इस्रायल ने यासर अराफात से सम्पर्क तोड़े।

2002 - यूरोपीय संघ ने तुर्की के साथ एक बहुप्रतीक्षित समझौते को अपनी मंजूरी दी।

2002 - यूरोपीय संघ का विस्तार किया गया। साइप्रस, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातेविया, लिथुआनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया और स्लोविनिया इसमें शामिल किए गए।

2003 - भूतपूर्व इराकी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को उनके गृह नगर टिगरीट के निकट गिरफ्तार कर लिया गया।

2004 - इस्लामाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु और सर क्रीक पर वार्ता प्रारम्भ।

2004 - भूतपूर्व चिली तानाशाह जनरल अगस्टो पिनोसे अपहरण और नरसंहार के नौ आरोप लगने के बाद घर में नजरबंद कर दिए गए।

2006 - 150वें सदस्य के रूप में वियतनाम को शामिल करने हेतु विश्व व्यापार संगठन द्वारा अधिसूचना जारी।

2007 - श्रीलंकाई सेना व लिट्टे के मध्य हुए संघर्ष में 17 लिट्टे उग्रवादी मारे गये।

2008- जम्मू-कश्मीर के पाँचवें चरण के लिए 11 विधानसभा क्षेत्रों में 57% मतदान हुआ।

2012- नेत्रहीन ट्वेंटी-20 विश्वकप के फ़ाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 30 रनों से हराकर विश्व विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

2014 - दो अमेरिकी सैनिक काबुल में नाटो के काफिले के तालिबान बम विस्फोट में मारे गए।

2019 - इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश लुबना सलीम परवेज को एक समारोह में आधिकारिक रूप से शपथ दिलाई गई।

2020 - बंगलादेश सरकार ने सीरम इंस्टिटयूट ऑफ इंडिया के साथ एक समझौते पर हस्‍ताक्षर किए।


*13 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति*


1903 - इलाचन्द्र जोशी - हिन्दी में मनोवैज्ञानिक उपन्यासों के आरम्भकर्ता।

1925 - लक्ष्मीचंद जैन - भारत के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।

1955 – पूर्व रक्षा मंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का जन्म हुआ।

*13 दिसंबर को हुए निधन*


1048 - अलबेरूनी - एक फ़ारसी विद्वान् लेखक, वैज्ञानिक, धर्मज्ञ तथा विचारक।

1969 - सर बेनेगल रामा राव - भारतीय रिज़र्व बैंक के चौथे गवर्नर थे।

1986 – समानांतर सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री स्मिता पाटिल का​ निधन हुआ।

2020 - संस्कृत के प्रख्यात विद्वान विद्यावाचस्पति बी गोविंदाचार्य का निधन हुआ।


*13 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री मनोहर पर्रिकर जयन्ती ।

*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*


🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad