डोंगरगढ- ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया कांग्रेस पार्टी का 137 वॉ स्थापना दिवस
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर -ब्लॉक कांग्रेस डोंगरगढ़ ने किसानों के बीच मनाया कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस।आजाद भारत में देश की आजादी से लेकर किसान मजदूर कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ने वाली कांग्रेस पार्टी की 137 वां स्थापना दिवस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदम कोठारी व डोगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगढ़ ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश सिन्हा के नेतृत्व में ग्राम ढारा सोसाइटी में जाकर किसानों के बीच कांग्रेस के इतिहास को किसानों के बीच रखा गया है की कांग्रेस पार्टी देश के लिए बलिदान देने वाली त्याग तपस्या वाली पार्टी है जो हमेशा कमजोर वर्ग की आवाज उठाती रही है ।
इसी उद्देश्य को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की भूपेश बघेल की सरकार किसानों एवं मजदूर के हित में अनेक कार्य कर रही है जिनसे देश के अन्य प्रदेशों की अपेक्षा छत्तीसगढ़ के किसान
अधिक खुशहाल है इस अवसर पर उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेश सिन्हा, डोगरगढ़ जनपद सदस्य वन सभापति दिनेश ठाकुर, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष गौतम वर्मा, पिंटू कमलेश वर्मा, दीपेन्द्र टानडेकर सरवन वैष्णव, कमलेश, किसान साथी रमेश कुमार महोबिया , आतिश देवांगन, आनंदी राम, संतराम मंडावी, शत्रुघ्न छेदया, नम्मू उइके, जोहान कंवर, तिजू यादव, तुलाराम नेटी डिगेश्वर, भविषण, हरीश कुमार,पुरानिक कंवर, तेजराम छेदया, गया प्रसाद वर्मा, शत्रु राम एवं भारी संख्या में किसान उपस्थित थे ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.