2016 में दुर्ग जिला महासचिव जैसे अहम पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी दिया...
दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा व भिलाई विधायक देवेंद्र यादव प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू व महापौर धीरज बाकलीवाल व एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के अनुशंसा पर
दुर्ग से सोनू साहू को एनएसयूआई संगठन ने प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी देकर प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। लगातार दो महीने से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार की चर्चा देखने को मिल रही हैं
जिसके बाद आज दोपहर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन जी के आदेशानुसार प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डे जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर सोनू साहू को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
बता दे की सोनू साहू वर्तमान समय में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार उनके साथ सक्रिय रहकर छात्र राजनीति करते रहे 2012 में भारती कॉलेज दुर्ग से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते वक्त छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छात्र संघ चुनाव का घोषणा किया गया
जिस भारती कॉलेज सहित आसपास के क्षेत्र में सोनू साहू और पूरे एनएसयूआई टीम छात्र संघ के जो भी प्रत्याशी होते थे उनके लिए लगातार प्रचार प्रसार से लेकर उन्हें चुनाव जिताने की जिम्मा इन्ही के कंधों पर रहता था
जिसके पश्चात 2018 विधानसभा चुनाव में दुर्ग शहर सहित भिलाई दुर्ग ग्रामीण पूरे दुर्ग जिले विधानसभा सीट में सोनू और उनकी पूरी टीम ने कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को चुनाव जिताने के लिए दिन रात मेहनत करते रहे जिसका परिणाम जिले के सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत भी हुई विधानसभा चुनाव के बाद सोनू साहू को दुर्ग जिला कार्यकारी अध्यक्ष पद पर ज़िम्मेदारी सौंपा गया
मजबूती से कार्य करते रहे जिसकी सराहना शीर्ष नेतृत्व से लेकर प्रदेश सहित जिले के सभी वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी कार्य की सराहना करते रहे लगातार 3 वर्षों के मजबूत कार्यकाल के बाद पुनः सदस्य संगठन विस्तार की बारी आई तो सोनू साहू का नाम प्रमुखता से जाना जाता था।
शीर्ष नेतृत्व द्वारा नीरज पांडे को एनएसयूआई की कमान सौंपी गई जिसके बाद आज 2 महीने बाद प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान सोनू साहू को संगठन द्वारा सौंपा गया सोनू साहू को जिम्मेदारी मिलने से दुर्ग समेत प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ता प्रफुल्लित है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.