Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 11, 2021

भिलाई दुर्ग - पावर हाउस चौक एवं चंद्रा-मौर्या चौक में निर्माणाधीन ओव्हर ब्रिज में गडर कास्टिंग एवं लॉचिंग के लिए दिनांक 13.12.21 से निर्माण कार्य पूर्ण होते तक चौक से आवागमन पूर्णता बंद रहेगा...

यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिको से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए अस्थाई कटिंग का प्रयोग करें एवं विपरीत दिशा (रांग साइड) से वाहन चालन ना करें...


    

पावर हाउस भिलाई दुर्ग -  राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में  ओव्हर ब्रिज निर्माण हेतु गडर कास्टिंग एवं लॉचिंग के कार्य के लिए दिनांक 13.12.2021 से निर्माण कार्य पूर्ण होते तक के लिए पावर हाउस चौक एवं चंद्रा मौर्या  चौक से आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा । 



 गुरजीत सिंह उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं निरीक्षक विजय ठाकुर (यातायात आकाशगंगा जोन प्रभारी) तथा  बी. एल. देवांगन, प्रोजेक्ट मैनेजर रॉयल इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड* के द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया

 

चौक की लंबाई अधिक होने के कारण गडर कास्टिंग  चौक में ही किया जाना प्रस्तावित किया गया जिसके कारण आगामी निर्माण कार्य पूर्ण होने तक के लिए दोनों चौक को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है 


आम नागरिकों की सहूलियत  के लिए एवं सुचारू रूप से यातायात आवागमन के लिए  दोनो चौक के दोनों दिशा में चौक से 30-30 मीटर आगे -पीछे अस्थाई कटिंग खोला गया है 


पावर हाउस चौक की व्यवस्था 


खुर्सीपार एवं पावर हाउस अंडर ब्रिज से आने वाले वाहन चालक जिनको नंदनी रोड एवं रायपुर की ओर जाना है वह एच.पी. पेट्रोल पंप के सामने कटिंग का प्रयोग करेंगे।



◻️ नंदनी रोड एवं चंद्रा मौर्या चौक से आने वाले वाहन चालक जिनको सुपेला एवं सेक्टर की ओर जाना है वह पावर हाउस बस स्टैंड के सामने कटिंग एवं ओवर ब्रिज का प्रयोग करेंगे।


चंद्रा-मौर्या चौक की व्यवस्था 


▫️ पावर हाउस चौक एवं चंद्रा-मौर्या ( अंडर ब्रिज ) से आने वाले वाहन चालक जिनको रामनगर की ओर एवं पावर हाउस जाने के लिए टीवीएस शोरूम के सामने वाले अस्थाई कटिंग का प्रयोग करेंगे।


◻ इसी प्रकार रामनगर क्षेत्र एवं सुपेला चौक से आने वाले वाहन चालक जिनको सेक्टर की ओर एवं सुपेला की ओर जाने के लिए अर्चना टावर के सामने वाले अस्थाई कटिंग का प्रयोग करेंगे ।

 

अपील:- यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिको से अपील करती है कि असुविधा से बचने के लिए अस्थाई कटिंग का प्रयोग करें एवं विपरीत दिशा (रांग साइड) से वाहन चालन ना करें।







No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad