एनसीसी कैडेट्स ने दी श्रद्धांजलि
सम्पूर्ण राष्ट्र के एनसीसी कैडेट्स के द्वारा एक साथ शहीदों को श्रद्धांजलि देने के क्रम में कमान अधिकारी छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी राजनांदगांव के निर्देशानुसार "चीफ आफ दी डिफेंस स्टाफ" जनरल बी.पी.रावत, श्रीमती रावत एवं सभी शहीद सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कवर्धा के एनसीसी कैडेट्स ने नगर के भारतमाता चौक में कैंडल जला कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर स्वामी करपात्रीजी विद्यालय के एनसीसी अधिकारी जे.के.सिंह, शासकीय पीजी कॉलेज कवर्धा के एनसीसी प्रभारी नरेन्द्र कुमार कुलमित्र, डा.मंजूदेवी कोचे, शा.आदर्श कन्या शाला की एनसीसी प्रभारी श्रीमती हर्षिता तम्बोली एवं होली किंग्डम स्कूल की एनसीसी प्रभारी खिलेश्वरी ने कैडेट्स को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में स्कूलों व कालेज के सौ से अधिक एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे।
CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.