14 दिसंबर 2021 भोपाल महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी प्रांतीय कार्यालय में "महाकौशल द्वीप" अखबार का लोकार्पण एवं विशेष बैठक का आयोजन
परिवर्तन प्रकृति का शाश्वत नियम है जो कल था आज नहीं है और जो आज है वह कल नहीं रहेगा संसार में जितने भी परिवर्तन हुए हैं और हो रहे हैं वह सब प्रकृति के नियम अनुसार हो रहे हैं इसमें किसी व्यक्ति विशेष को दोषी ठहराना न्यायोचित नहीं है देखा जाए तो इतिहास में जिन लोगों में भी अनेक परिवर्तन हुए हैं वह सब की सामूहिक नेतृत्व क्षमता सामूहिक श्रम, की महत्वता के कारण हुआ है यह आंदोलन कई बार बिखरा और संगठित हुआ फिर भी आज महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी आज बलशाली है। महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी घोर राष्ट्रवादी था, घोर राष्ट्रवादी है, और घोर राष्ट्रवादी संगठन रहेगा।
हमने सभी महापुरुषों की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संगठन का निर्माण किया है।
महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी मैं अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग धार्मिक अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग के गरीबों की पीड़ा की अभिव्यक्ति के लिए संघर्ष हेतु संगठन का निर्माण किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ सतीश नागजी का मुख्य उद्देश राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित कर महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के संगठन को संगठित करते हुए मजबूती प्रदान करना है।
अतः आप समस्त महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय, प्रांतीय, संभागीय, जिला, स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय ग्राम स्तरीय पदाधिकारियों की विशेष बैठक भोपाल के पार्टी कार्यालय में रखी गई है आप सभी सादर आमंत्रित हैं ।
समय सुबह 11:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक।
स्थान' महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी ( प्रदेश कार्यालय)
9 पटेल नगर भारत टॉकीज के पास शाकिर अली हॉस्पिटल के पीछे भोपाल मध्य प्रदेश।
इंद्र कुमार कुलस्ते
(राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी।
सीएन आई न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.