रजोली मे 20 हितग्राहीयो को मिला निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रधानमंत्री का जताया आभार
गुण्डरदेही । प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत ग्राम पंचायत रजोली मे सरपंच ओमप्रकाश नेताम के मार्गदर्शन मे 20 हितग्राहियों को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण किया गया सरपंच नेताम ने कहा कि चूल्हे के धुएं से मुक्ति के महाभियान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में ग्राम पंचायत रजोली के 20 महिलाओं की जिंदगी रोशन होगी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन आएगी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना धुएं से होने वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने का माध्यम बनी है इस अवसर पर ग्रामीण पंचगण सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.