बिलासपुर से क्राइम रिपोर्टर इमरान खान
बिलासपुर:पुलिस को मिला नया कप्तान 2008 बैच की पारुल माथुर गरियाबंद से बिलासपुर एसपी होंगी राज्य सरकार ने आज कई पुलिस अधीक्षकों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा बलौदा बाजार भाटापारा के SP बनाये गए हैं।
साथ ही इंदिरा कल्याण एलेसेला पुलिस अधीक्षक बलौदा बाजार भाटापारा से सेनानी 11 वी वाहिनी छसबल जांजगीर चांपा, 2013 बैच के मोहित गर्ग एसपी कवर्धा से सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद, लाल उमेद सिंह सेनानी 14 वी वाहिनी छसबल करकाभाट बालोद से एसपी कवर्धा, 2010 बैच के अरविंद कुजूर एसपी बेमेतरा से सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग, धर्मेंद्र सिंह छवई सेनानी तीसरी वाहिनी छसबल अमलेश्वर दुर्ग से एसपी बेमेतरा और झाड़ू राम ठाकुर सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय से पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भेजे गए हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.