Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 10, 2021

नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में हुआ आयोजन

 नगर पालिका द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में हुआ आयोजन



सिवनी।। आज दिनांक 10 दिसम्बर 2021 को सिवनी नगर के उत्कृष्ट विद्यालय में नगर पालिका परिषद सिवनी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 पर कार्यक्रम आयोजित किये गये उक्त कार्यक्रम शुभारंभ नगर पालिका के सीएमओ नवनीत पांडे द्वारा किया जिसमें चित्रकला/निबंध लेखन/इनोवेशन/वाद विवाद/स्वच्छ आर्ट/कबाड़ से जुगाड़/स्वच्छ प्रदर्शनी/शार्ट वीडियों/पोस्टर/र्ड्राइंग/स्ट्रीट प्ले/म्यूरल अनेक प्रतियोगिताऐं का आयोजन हुआ जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं शिक्षकों ने हिस्सा लिया


इसके पूर्व में स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत आगाज कार्यक्रम दिनांक  25 नंववर को हुआ था जिसमें शासन द्वारा स्वच्छता के व्यापाक मापदंड निर्धारित किये गये थे जिसके अंतर्गत नगर के सरकारी संस्थान, स्कूल, हास्पिटल, बाजार एवं होटल को शामिल किया गया था

 

एवं स्वच्छता के आधार पर चयनित करना था जिसे सर्वेक्षण टीम ने स्वच्छता के मापदंड के आधार पर चयन कर आज परिणाम घोषित किये जिसमें सरकारी संस्थान में प्रथम स्थान-पेंच टाईगर रिजर्व आफिस फारेस्ट आफिस ने हासिल किया, होटलों में प्रथम स्थान-आनंद होटल ने हासिल किया,

 

विद्यालयों में प्रथम स्थान-उत्कृष्ट विद्यालय ने हासिल किया। बाजारों में प्रथम स्थान-शुक्रवारी बाजार ने हासिल किया एवं हास्पिटल में प्रथम स्थान-इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय ने हासिल किया।

   आज आयोजित हुए कार्यक्रम में सीएमओ नवनीत पांडे, कार्यक्रम की नोडल अधिकारी बिंदेष्वरी पंद्रे जिला शिक्षा अधिकारी रवि सिंह बघेल, डीपीसी गोपाल सिंह बघेल, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य गौतम जी, स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 सिवनी के ब्रांड एंबेसडर, अंकित मालू, संजय शर्मा, सहयोगी संगठन में मातृशक्ति संगठन के सदस्य, कौमीएकता संगठन के सदस्य, यूथ बिंग समर्पण युवा संगठन, विद्यालयों के शिक्षकगण, समाजसेवी लक्ष्मी कश्यप सहित समस्त छात्र एवं कर्मचारीगण उपस्थित हुए। 

           नगर पालिका परिषद सिवनी सीएमओ नवनीत पांडे ने कहा कि कलेक्टर डाँ. राहुल हरिदास फटिंग के निर्देशन में नगर पालिका सिवनी द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओ के माध्यम से स्वच्छता अभियान कि अनूठी पहल हुई जो अभिनंदन योग्य है। सीएमओ द्वारा बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता के लिये प्रेरित किया गया एवं कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

सीएन आई  न्यूज़ सिवनी मध्य प्रदेश से छब्बी लाल  कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad