दिनांक- 25/12/2021
कबीरधाम जिले के 21 प्रधान आरक्षक बने सहायक उपनिरीक्षक।
कबीरधाम पुलिस कप्तान एवं पुलिस परिवार के द्वारा जिले के 20 प्रधान आरक्षको को स्टार लगाकर सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2021 में जिला पुलिस कबीरधाम के 21 प्रधान आरक्षको का सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई है। जिसमें से 20 प्रधान आरक्षको को आज दिनांक-25/12/2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कप्तान डॉ. लाल उमेद सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे तथा पदोन्नत प्रधान आरक्षको के परिवार जनों के द्वारा स्टार लगा कर सहायक उप निरीक्षकों पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
जिसमें 01.प्रआर 18 प्रदीप कुमार भलावे, 02.म.प्र.आर.08 विजया कैवर्त्य, 03.प्रआर. 50 विक्रांत गुप्ता, 04.म.प्र.आर. 17 ज्योति राकेश,05. प्र.आर. 274 चंद्रभूषण सिंह राजपूत,06. प्रआर. 298 डोमन लाल बंजारे,07.प्र.आर. (अअवि) कमलनारायण वर्मा,08. प्रआर. 309 महेश कुमार वर्मा,09.प्रआर 311 जितेन्द्र कुमार चंदेल, 10. प्रआर 323 दर्शन कुमार साहू,11.प्रआर 324 राजकुमार चंद्रवंशी,12. प्र.आर. 259 प्रहलाद चंद्रवंशी,13.प्र.आर. 266 सुनील कुमार यादव,14.प्र.आर. 283 मुकेश कुमार साहू,15. प्र.आर. 264 बीरबल कुमार साहू,16.म.प्र.आर. 89 राजेश्वरी ठाकुर, 17.प्रआर 117 अमर सिंह खुसरो,18.प्र.आर. 167 रामपाल सिंह,19. प्र.आर. 159 करतार सिंह,20.प्र.आर. 139 जीवन लाल राय, सभी पदोन्नत प्रधान आरक्षको को स्टार लगाकर *सहायक उप. निरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई।* साथ ही पदोन्नत अधिकारी के परिजनों को पुलिस अधीक्षक के द्वारा बधाई देते हुए कहा गया कि हम तब ही विभाग में बेहतर काम कर सकते हैं, जब हमें अपने परिवार जनों का सहयोग प्राप्त हो इसीलिए इस सुखद अवसर पर आप सभी अपने बेटे, बेटी, पत्नी पति, पिता जो आज प्रधान आरक्षक के पद से पदोन्नत होकर एक पद और ऊपर सहायक उपनिरीक्षक बनते देख रहे हैं इनकी तरक्की से पूरे परिवार जनों का भी सर गर्व से उठेगा इस अवसर पर आप सभी की उपस्थिति इनको विभाग में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा भी देगी कहा गया, साथ ही पदोन्नत अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है। जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है। जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारीयों को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।इस अवसर पर कार्यालयीन अधिकारी/कर्मचारी एवं पदोन्नत अधिकारी गण के परिवार जन उपस्थित रहकर पुलिस कप्तान के इस सराहनीय पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।. CNI NEWS कवर्धा से अनवर खान की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.