छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति की मांग को लेकर 2 दिवसीय हड़ताल पर
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
कोटा विकासखंड के समस्त सहायक शिक्षक दो दिवसीय हड़ताल पर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति की मांग को शासन द्वारा 90 दिन पर पूरा नहीं किया गया इसी वादाखिलाफी से आक्रोश होकर छत्तीसगढ़ के समस्त 146 विकासखंड पर 11 और 12 दिसंबर को धरना आयोजित है इसी तारतम्य में कोटा विकासखंड के सैकड़ों शिक्षक अपनी मांग मंच के माध्यम से शासन तक पहुंचा रही है
कोटा विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार कोरी का कहना है की दो दिवस के पश्चात 13 दिसंबर को 109000 सहायक शिक्षकों की संख्या में रायपुर विधानसभा घेराव करने पहुंच रहे हैं ततपश्चात यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है
तो 14 दिसंबर से पूरे प्रदेश के सहायक शिक्षक अनिश्चितकालीन आंदोलन में चले जाएंगे आज के कार्यक्रम में सभी सहायक शिक्षक ने बारी बारी से अपनी पीड़ा रखी सहायक शिक्षकों के साथ साथ कोटा विकासखंड के अन्य शिक्षक संगठन ने भी कर्मचारी संगठन ने भी अपना समर्थन मंच में आकर प्रदान किए तृतीय वर्ग साक्षी कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष आनंद तिवारी का कहना है कि सहायक शिक्षक के प्रमुख मांग वेतन विसंगति को शासन द्वारा शीघ्र ही सुन ली जाए एवं मान ली जाए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.