Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 12, 2021

सहायक शिक्षकों की धरना प्रदर्शन प्रारम्भ

 सहायक शिक्षकों की धरना प्रदर्शन प्रारम्भ


डौंडीलोहारा

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय आवाहन पर आज दिनांक 11.12.2021 को विकासखंड स्तरीय धरना प्रदर्शन स्थल पर सहायक शिक्षकों ने वेतन विसंगति दूर करने के लिए हुंकार भरी। जिसमें विकासखंड के सभी शासकीय प्राथमिक शाला प्रभावित हुई तथा सभी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन पर अपनी उपस्थिति दी। धरना प्रदर्शन की शुरुआत मां शारदे की पूजा अर्चना से प्रारंभ हुई ।   

   संयोजक श्री खेमंत साहू ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की रूपरेखा प्रस्तुत की। ब्लॉक उपाध्यक्ष श्री संतोष मंडावी और प्रवीण चंद्राकर ने अपने ओजस्वी वक्तव्य से सभी शिक्षकों को ऊर्जा से भर दिया ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनिल कुमार दिल्लीवार ने अपने अध्यक्षीय भाषण में वेतन विसंगति की पीड़ा को सबके सामने रखा। कुमार संभव देवांगन ने सभी के सामने वेतन विसंगति के ड्राफ्ट पर विस्तार से व्याख्यान दिए। राजेंद्र यारदा ने प्रेरणा गीत एवं कहानी के माध्यम से एकता के महत्व को समझाया।

इसी तारतम्य में श्री पीलू राम साहू शिक्षक एलबी एवं श्रीमती कादंबिनी यादव व्याख्याता ने मंच पर उपस्थित होकर समर्थन प्रदान की है

गेवेंद्र मानिकपुरी,आरिफ सिद्दीकी सुरेंद्र मंडावी, दीपक बड़तीया,

प्रदीप साहू,निर्मलदुबे, छगनबंसोर,

कमलकांत साहू,लेखराज मालेकर, पूर्णिमा साहू,साहिना बानो, धनेश्वरी सोनवानी मुनमुन सिन्हा,

वर्षायादव ,सुनीता साहू,लता साहू,विद्द्या साहू आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad