रायपुर, दिनांक 05 दिसंबर, 2021
जरुरतमंद असहाय एवं मरीजों के परिजनों को 339वें दिनों से दोनों वक़्त का पौष्टिक भोजन वितरण कर अवाम ए हिन्द संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन सेवा का कार्य जारी : मो. सज्जाद खान
संस्था, अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर अपने सामाजिक और जनहित उपदेश्यों की पूर्ति कर मानव जाति को सुरक्षित रखने के लिए विगत 339 दिनों से चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत आज दिनांक 05 दिसंबर 2021 राजधानी रायपुर के व्यस्तम मार्गो, चौक चौराहों, फुटपाथ और रेलवे परिसर में गरीबी रेखा के नीचे गुजर बसर करने वाले निर्धन व्यक्तियों, निःशक्तजनों, असहाय, वृद्ध महिलाओं एवं शासकीय अस्पताल, डीकेएस अस्पताल में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से इलाज के लिए आए मरीज के परिजनों को निःशुल्क पौष्टिक भोजन का वितरण किया।
संस्था के संस्थपाक मो. सज्जाद खान ने बताया कि सरकारी योजनाओं से वंचित ऐसे निराश्रित, एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे गरीब लोगों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति कर संस्था निरन्तर जनहित कार्य करती आ रही है साथ ही माली हालत ठीक न होने की स्थिति में दूर दराज से इलाज के लिए आने वाले मरीज के परिजनों को विगत 11 माह से संस्था द्वारा दोपहर एवं रात्रिकालीन दोनों वक़्त का भोजन मुहैय्या कराया जा रहा है।
आज सम्पन्न हुए इस कार्य में, संस्थापक श्री मोहम्मद सज्जाद खान के साथ सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, बलराम कश्यप, ज़ुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा, वसीम अकरम सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।
प्रेषक :-
ज़ुबैर खान,
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.