*युवा जागृति संगठन के द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज वार्ड क्रमांक 34 लाल घाट के नागरिकों को जागरूक किया गया*
युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष विकास डालमिया जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे हैं नशा मुक्ति अभियान के प्रभारी एवं संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र राय जी एवं सह प्रभारी एवं संगठन महामंत्री बुद्धेश्वर चौहान जी के नेतृत्व में एवं वार्ड क्रमांक 34 की जोन प्रभारी सुकांति वैष्णव के सहयोग से लालघाट जोन के लोगों को नशा मुक्ति अभियान से जोड़ा गया एवं उन्हें जागरूक किया गया। तथा यह बताया गया कि नशे की लत किस प्रकार से आज हमारे समाज में फैल चुकी है और उसे जड़ से खत्म करने हेतु क्या-क्या करना होगा।
किस प्रकार से लोग इसकी गिरफ्त में आ चुके हैं और अपने लोगों को खोते चले जा रहे हैं एवं समाज किस प्रकार से इस नशे से श्रापित हो चुका है एवं इससे छुटकारा पाने हेतु उपाय की राह में युवा जागृति संगठन एक अभियान पूरे क्षेत्र में चला रही है जिसे धीरे धीरे उग्र किया जाएगा ऐसा लोगों को बताया गया एवं लोगों ने भी पूर्ण विश्वास के साथ संगठन को समर्थन देने हेतु एवं उससे जुड़ने हेतु आश्वासन दिया।
*इस अवसर पर उपस्थित युवा जागृति संगठन के महामंत्री एवं नशा मुक्ति अभियान के सह प्रभारी बुद्धेश्वर चौहान जोन प्रभारी सुकांति वैष्णव जी एवं जोन के समस्त सदस्य एवं बस्ती वासी उपस्थित रहे*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.