अवाम ए हिन्द संस्था द्वारा सुपोषण अभियान के तहत आर्थिक रूप से कमजोर जरूरतमंद, असहाय, मज़दूरों एवं मरीज के परिजनों को 341वें दिनों से मुहैया कराया जा रहा दोनों वक़्त का निःशुल्क पौष्टिक भोजन : मो. सज्जाद खान
अवाम हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी के तत्वावधन में चलाये जा रहे सुपोषण अभियान के तहत हर परिस्थिति में भूखे जरूरतमंदो तक भोजन पहुंचाया जा रहा है। जिसमे संस्था के संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान ने स्वयं जमीनी स्तर पर उतर कर सक्रिय भूमिका निभाने वाले सदस्यों के साथ रायपुर राजधानी के शासकीय अस्पतालों में डीकेएस अंबेडकर अस्पताल, जिला अस्पताल मे दूरदराजो से बीमार व्यक्तियों के इलाज के आने वाले परिजनों को नियमित रूप से दोपहर और रात्रिकालीन सैकड़ों जरूरतमंदों को हर दिन पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण कार्य के 341वे दिन आज 07 दिसंबर 2021 को रायपुर राजधानी के विभिन्न स्थानों, रेलवे परिसर, फुटफाथ पर जिंदगी जी रहे जरुरतमंद तथा शासकीय डीकेएस अस्पताल में दूर दराज से इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को दोनों वक़्त का गर्म और पौष्टिक भोजन मुहैया कराया गया।
इस मौके पर अपना बहूमूल्य सहयोग देने वाले संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के साथ पं. अनिल शुक्ल, सैय्यद ज़ाकिर हुसैन, जुबैर खान, योगेश्वर सिन्हा तथा संस्था के अन्य लोग उपस्थित थे।
प्रेषक
ज़ुबैर खान
मिडिया प्रभारी

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.