Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 7, 2021

एड्स जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न

 एड्स जागरूकता अभियान कार्यक्रम सम्पन्न


दमोह। डॉ.विजय लाल स्मृति महाविद्यालय दमोह में रेड रिबन क्लब के तत्वाधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एड्स नियंत्रण समिति से डॉ. विवेक जैन, प्रदीप ताम्रकार एवं विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की शिक्षा निर्देशक डॉ. श्रीमति शीला लाल एवं प्रचार्य डॉ. वंदना चरण रही।


कार्यक्रम की शुरूआत श्री मति शुचि अरोरा ने प्रार्थना से, साथ ही अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण से की। महाविद्यालय के विद्यार्थियों देवांष राठौर और पलक ठाकुर ने एड्स पर अपने संक्षिप्त भाषण प्रस्तुत किये तथा स्वाति एवं हेमलता आदर्श ने रेड रिबन संयोजक महेश पाठक द्वारा रचित एड्स पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया साथ ही श्रीमति रूचि राजपूत द्वारा कविता वाचन एव छात्रों देवांश राठौर, आदित्य पाण्डे, शालोम विल्सन एव अभय ठाकुर द्वारा एक लघु नाटक की प्रस्तुति दी गयी। 
महाविद्यालय की शिक्षा निदेशक डॉ. श्रीमति शीला लाल एव प्राचार्य डॉ. वंदना चरण ने अपने प्रेरक उद्बोधन दिये तथा प्रदीप ताम्रकार ने एड्स जागरूकता के बारे में छात्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमति अपर्णा एरियल एवं आभार प्रदर्शन महेश पाठक ने किया। कार्यक्रम के दौरान बडी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad