ठंड से ठिठुरा जिला बिलासपुर,यहां 3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बिलासपुर....बिलासपुर जिले मे शीतलहर से ठिठुर रहा है आज (सोमवार) में सर्द हवाएं चलने यानी शीतलहर
बिलासपुर कोटा बेलगहना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बादल साफ होने के बाद से तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। पेंड्रा में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। इधर अमरकंटक में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। वहीं लोग ठंड से बचने कई तरह के इंतजाम कर रहे हैं।
बिलासपुर सहित वनांचल और पहाड़ी इलाकों के गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा 2 से 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। लोग देर रात तक अलाव का सहारा ले रहे हैं।
प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान पेंड्रा में दर्ज किया गया। कई स्थानों पर घना कोहरा छाया हुआ है। पेंड्रा जिले में इस सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया, तो अमरकंटक में न्यूनतम 3 डिग्री दर्ज किया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.