खैरागढ़ ।
ग्राम गभरा में 18 दिसंबर गुरुघासीदास बाबा जयंती के अवसर पर पंथी प्रतियोगिता एवं जयंती कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी शामिल हुआ।
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता मोती लाल जंघेल ने किया, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य ममता राजेश पाल, राज महंत कोशन दास कोसरे, विनोद ताम्रकार, रमेश साहू, सुरेन्द्र जायसवाल, बलदाऊ जंघेल,हेमंत वैष्णव, चंद्रकुमार कोसरे, केशव मढ़ैया, किशुन मिर्चे, रामकुमार पटेल, आनंद सिन्हा, गणेश निषाद, सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक गिरवर जंघेल जी संबोधित करते हुए गुरू घासीदास जी सतनाम धर्म जिसे आम बोल चाल में सतनामी समाज कहा जाता है , के प्रवर्तक है ।
उन्होंने अपने समय की सामाजिक आर्थिक विषमता, शोषण तथा जातिवाद को समाप्त करके मानव-मानव एक समान का संदेश दिये। इनसे समाज के लोग बहुत ही प्रभावित रहे हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.