छुईखदान । बिखरे साहित्य साधकों को एक साथ एक मंच में लाकर साहित्य सृजन, पठन, पाठन को गति देने के महत्व पूर्ण उद्देश्यों के साथ
दिनांक 19/12/2021 दिन रविवार को नगर छुईखदान के आसपास के साहित्य साधकों की बैठक छुईखदान में आयोजित हुई। इस हेतु सभी एक मत होकर शुकवा साहित्यिक चौरा छुईखदान के नाम से साहित्य समिति का गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों की चयन के साथ ही दायित्वों का बंटवारा भी किया गया। समिति समिति के अध्यक्ष गुनीराम बादल आमगांव, कोषाध्यक्ष एवं संयोजक पीताम्बर सिंह राजपूत छुईखदान सचिव श्री राजूदास मानिकपुरी छुईखदान , मिडिया प्रभारी चंद्रभुषण यदु साल्हेवारा,एवं सोसलमिडिया प्रभारी के पद पर श्री राजा तिवारी उदयपुर का चयन किया गया। अन्य सदस्यों में चित्रकार एवं कवि श्री रवि यादव श्यामपुर, संगीत साधक एवं कवि श्री बिहारी साहू ग्राम धारिया संगीत एवं साहित्य साधक श्री कमलेश यादव छुईखदान, श्री देवेन्द्र मानिकपुरी कोवाटोला , नव साहित्य सृजकों में श्री योगेंद्र वर्मा कोंड़का,श्री धर्मेंद्र ग्राम मैन्हर ने सदस्यता ली। संयोजक एवं कोषाध्यक्ष श्री पीताम्बर सिंह राजपूत ने हिंदी के साथ ही छत्तीसगढ़ी भाषा में साहित्य सृजन कर छत्तिसगढ़ के कला संस्कृति पर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया वही साहित्य सृजन में नवांकुर साहित्य सृजकों को प्रेरित करने मंच उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण भूमिका समिति द्वारा निभाई जाने की बात कही। अध्यक्ष गुनीराम बादल जी ने साहित्य के क्षेत्र में छुईखदान के साहित्य निष्क्रियता पर समिति का गठन एक नई आयाम साबित होने की बात कही। सचिव श्री राजूदास मानिकपुरी ने समिति के क्रियाकलापों में निरंतरता , वरिष्ठ साहित्यकारों से मार्ग दर्शन लेकर सीखने सिखाने पर जोर दिया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.