Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 20, 2021

 🚔🚔   *प्रेस विज्ञप्ति*    🚔🚔


दुर्ग पुलिस

दिनांक 19.12.2021


▪️ *जिला दुर्ग में नगरीय निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु दुर्ग पुलिस का सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम।*


▪️ *कुल 2190 पुलिस जवान रहेंगे नगरीय निकाय चुनाव 2021 में तैनात*


▪️ *संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों पर 55 पेट्रोलिंग पार्टी व 26 ए.डी बल के माध्यम से अलग से रखेंगे निगरानी।*


             नगरी निकाय चुनाव 2021 को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने हेतु दुर्ग पुलिस के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सोमवार  20 दिसंबर 2021 को होने वाले चुनाव को लेकर जिला दुर्ग के 733 बूथ पर कुल 2190 जवानों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें जिला बल के जवान, नगर सेना, वन विभाग, छ.ग. सशस्त्र बल, कोटवार, दीगर जिला पुलिस का बल लगाया गया है।  

          पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री ओपी पाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री बीएन मीणा के द्वारा स्वयं मॉनिटरिंग कर, जिसमें  चुनाव में भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था का प्लान तैयार किया गया है, साथ ही संवेदनशील या अतिसंवेदनशील बूथों  55 अतिरिक्त पेट्रोलिंग एवं 26 ए.डी. बल के माध्यम से अलग से निगरानी की जाएगी।  बूथों में चुनाव के दौरान फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा लगातार क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है


           ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी  एक दूसरे के सम्पर्क मे रहेंगे तथा उत्पन्न होने वाली किसी भी प्रकार की बाधा या परेशानी होने पर तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को सूचित करेंगे, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में समय से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर उपलब्ध कराया जा सके।


*(दुर्ग पुलिस नगरीय निकाय चुनाव 2021 को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु प्रतिबद्ध है।)*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad