भिलाई नगर निगम चुनाव लक्ष्मीनारायण नगर वार्ड नंबर 44 से युवा शिक्षित प्रत्याशी राजीव सिन्हा की धमाकेदार चुनाव प्रचार।
जनता के बीच लोकप्रियता बढ़ती हुई,आम आदमी पार्टी की बारी दिखाई देती हुई।
बालोद : - आम आदमी पार्टी भिलाई इकाई चुनावी मैदान में उतर चुकी है,भिलाई नगर निगम चुनाव के वार्ड नंबर 44 से युवा प्रत्याशी राजीव सिन्हा(लोकप्रिय नाम राजु) की लोकप्रियता जन जन के बीच देखने मिल रही है,राजीव सिन्हा जी बहुत ही आम व्यक्ति है,एवं पढ़े लिखे शिक्षित व्यक्ति के नाम से पूरे वार्ड में जाने जातें है,जनता की मानसिकता राजीव सिन्हा के प्रति आदर भावपूर्ण रूप से देखने मिल रही है जिससे भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों में अजीब सी खलबली मच चुकी है।
आम आदमी पार्टी बालोद के दिग्गज नेताओं के द्वारा खूब जोरो सोरों से प्रचार किया जा रहा है जिसमे दीपक आरदे जी,संतोष देवांगन,युवा शक्ति नेता पंकज जैन, बिशेसर सिन्हा,अमित भास्कर,बिंदु रावटे,पार्शमणि आदि लोगो ने भिलाई नगर निगम चुनाव में एक अलग ही धूम मचा रहे है।
भाजपा कांग्रेस दोनो पार्टी को पछाड़ने अब आम आदमी पार्टी आम जन की शक्तियों और विश्वास के साथ चुनावी मैदान में अपना डंका बचाते दिख रही है।
अब देखना यह है की क्या आम आदमी पार्टी की ईमानदार पार्टी और इनकी मेहनत रंग ला पाएगी,चुनावी माहौल में बिगुल बज चुका है अब देखना यह है की जीतेगा कौन।
CNI, News, के लिए बालोद से ब्यूरो रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.