पसान रेंज में 45 हाथियों के दल ने फिर दी दस्तक, ग्रामीणों में दहशत......।
पिछले 1 सप्ताह से कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथियों ने अपना रौद्र रूप दिखाते हुए दर्जनों मकान को तोड़कर तहस-नहस कर दिया ।जिससे ग्रामीणों में दहशत के साए में जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
45 हाथियों के झुंड ने लगातार पसान रेंज के अडसरा,पोंडीकला, बीट के खुजरी पारा में देखते ही देखते शाम लगभग 8 बजे दो मकानों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया । हाथियों की निशानदेही पर पसान रेंज के वन कर्मी मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। जिसमें ईश्वर दास मानिकपुरी, एसपी शर्मा, एवं निसार खान, सहित अन्य वनरक्षक मौके पर डटे हुए हैं।
*CNI न्यूज़ से साहिल अंसारी की रिपोर्ट*
*कोरिया, बैकुंठपुर छत्तीसगढ़*

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.