टीकाकरण जागरूकता अभियान शा. उ.मा.विद्या मिट्ठूनवागांव के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने लोगो से क़ि अपील
बेलगहना ब्लाक... विकासखंड कोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिट्ठूनवागांव के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकों ने शासन के आदेश का पालन करते हुए निकाली कोरोना टीकाकरण अभियान महारैली। जिसमें पूरे ग्राम का भ्रमण करते हुए सामूहिक रूप से घर-घर व जन-जन तक कोरोना टीकाकरण का संदेश देते हुए लोगों को जागरूक किया गया।संस्था प्रमुखश्री संत कुमार पैकरा जी के मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम संपादित किया गया।
इस कोरोना टीकाकरण जागरूकता महा अभियान में संस्था प्रभारी प्राचार्य संत कुमार पैकरा,शिक्षक सुशील कुमार पटेल, यशवंत सिंह तंवर , इंद्रपाल सिंह , सुश्री मोनिका गोयल, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक हौशल सिंह पैकरा, उमा शंकर कश्यप, जागेश्वर यादव, ग्राम सरपंच प्रतिनिधि हरि सिंह पैकरा, एवं स्कूली छात्र छात्राओं के साथ साथ गांव के प्रतिष्ठित नागरिक शाला प्रबंधन समिति पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा ग्राम के जागरूक युवाओं ने भी अपना भरपूर सहयोग प्रदान किए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.