कलेक्टर ने जनचौपाल कार्यक्रम में 48 आमजनों की समस्याओं तथा शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए।
दल्लीराजहरा, 20 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में पहुॅचे जिले के 48 आमजनों की समस्याओं तथा शिकायतों को एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनी और नियमानुसार त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
जनचौपाल कार्यक्रम में ग्राम अछोली के निरंजन ने फसल क्षतिपूर्ति राशि दिलाने, ग्राम खरथुली के बालकिशुन ने नया विद्युत कनेक्शन दिलाने, ग्राम नेवारीकला के रूपेश्वर ने राशन कार्ड बनाने, ग्राम खैरवाही के कमलेश्वर ने बिजली बिल में सुधार कराने, ग्राम जमरूवा के मिथलेश कुमार ने बैटरी चलित ट्रायसायकल दिलाने, ग्राम ओटेबंद की फूलेश्वरी ने विद्युत मीटर लगाने, ग्राम नहरखपरी के सुकलाल ने मजदूरी भुगतान कराने, ग्राम सोंहतरा के संतानु राम ने क्षतिपूर्ति राशि दिलाने,
ग्राम पंचायत पर्रेगुड़ा के सरपंच ने पेयजल सुविधा हेतु पाइपलाईन विस्तार कराने, ग्राम पंचायत सोंहतरा के सरपंच ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, ग्राम पीपरखार के महेश कुमार ने आर.बी.सी.6-4 के तहत आर्थिक सहायता दिलाने, ग्राम डुडिया की सेवती बाई ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, ग्राम सिर्राभांठा के ग्रामीणों ने अतिक्रमण हटाने, दल्लीराजहरा की मीना ने आर्थिक सहायता दिलाने और ग्राम खपरी के ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत कार्य स्वीकृत करने संबंधी आवेदन कलेक्टर को सौंपे।
इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर श्री महोबे को सौंपे। इस अवसर पर एडीएम श्री विनायक शर्मा, एस.डी.एम. बालोद श्री जी.डी. वाहिले, एस.डी.एम. गुण्डरदेही श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्रीमती प्रेमलता चंदेल, एस.डी.एम. गुरूर श्रीमती रश्मि वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.