मेष
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- आज छुट्टी का आनंद उठाएंगे। पारिवारिक काम पूरा करने में सभी लोग मदद करेंगे। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात खुशी व ताजगी प्रदान करेगी। घर की जरूरत संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में शॉपिंग भी रहेगी।
नेगेटिव- काम की अधिकता से तनाव में रहेंगे। पारिवारिक सदस्यों के बीच काम बांटने से आपका तनाव कम होगा। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें अन्यथा हस्तक्षेप करने से आपकी ही मानहानि हो सकती है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना जरूरी है। वरना आपकी कोई महत्वपूर्ण बात लीक हो सकती है। बेहतर होगा अपने काम का तरीका किसी से शेयर ना करें। ऑफिशियल फाइलें और दस्तावेज संभाल कर रखें।
लव- घर में शांति और सुकून भरा वातावरण रहेगा।अचानक ही किसी भी मित्र से मुलाकात होगी तथा पुरानी यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अपना आत्मविश्वास व सकारात्मक सोच बनाकर रखें इससे आपको शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृष
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- किसी भी कार्य में सफलता और उपलब्धि हासिल करने के लिए कर्म प्रधान तो होना ही पड़ता है और कर्म से ही भाग्य का बनना अवश्यंभावी है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक साबित होगी। फायदा होने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव- गुस्से की वजह शांतिपूर्ण तरीके और संयम से काम ले। वरना आप ही मामलों को लेकर रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि किसी की मध्यस्थता द्वारा परिस्थितियां जल्दी ही अनुकूल हो सकती हैं।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में नए मौके मिल सकते हैं। काम में पूरी ताकत लगाएं। विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षा संबंधी कोशिशों के अच्छे नतीजे हासिल होंगे। आलस और लापरवाही की बजाए मेहनत पर ध्यान दें।
लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य का माहौल रहेगा। तथा आपकी भी मानसिक शांति बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें। बहुत अधिक दिमागी कार्य करने की वजह से सिर दर्द व माइग्रेन जैसी समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। सामाजिक अथवा राजनीतिक क्षेत्र में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। और विशिष्ट लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इसलिए अपने कार्यों को पूरी लगन और मेहनत से करने का प्रयास करें।
नेगेटिव- कोई भी वार्तालाप अथवा मीटिंग करने से पहले उचित रूप रेखा अवश्य बना लें। क्योंकि आपके द्वारा प्रस्तुति में कोई गलती से काफी नुकसान हो सकता है। रुपए पैसे का लेन देन स्थगित रखें और अपना मान सम्मान बनाकर रखें।
व्यवसाय- इस वक्त ग्रह स्थिति ज्यादा अनुकूल नहीं है। इसलिए कोई भी फैसला बहुत सावधानी से लें। मीटिंग और कार्य संबंधी रूपरेखा बनाने में विशेष ध्यान रखें। नौकरी पेशा लोग फाइनेंस से जुड़े मामलों को अधिक सावधानी से करें।
लव- अत्यधिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय परिवार के साथ मनोरंजन हास परिहास व्यतीत करने से स्वयं को तनावमुक्त महसूस करेंगे। तथा घर में भी खुशी भरा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने के लिए योगा और व्यायाम पर भी ध्यान देना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- निकट संबंधी के मुश्किल समय में उनका सहयोग करने से आपको भी हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। बच्चों की भी किसी समस्या का समाधान निकालने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। किसी समारोह आदि में जाने का अवसर मिलेगा।
नेगेटिव- कई बार आपका कल्पनाओं में खो जाना आपको यथार्थ से दूर कर देता है। बेहतर होगा कि हकीकत का सामना करें। पारिवारिक मामले में अधिक हस्तक्षेप ना करें। साथ ही खर्चों पर भी कंट्रोल अवश्य रखें।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में ज्यादा व्यस्तता रहेगी। रुकावटें भी आ सकती हैं। कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। किसी सहयोगी से काम को लेकर बहस हो सकती है। जिससे वातावरण खराब रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप और टोका टाकी ना करें। इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ेगा ।तथा आपसी संबंधों में भी और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपना उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं की अपनी पढ़ाई व कैरियर को लेकर आ रही बाधाएं दूर होंगी।आज आप अपने व्यक्तिगत तथा व्यवसायिक कार्याे पर जितनी अधिक मेहनत करेंगे उसी के अनुकूल आपको उचित रिजल्ट भी हासिल होंगे। घर में कोई धार्मिक गतिविधि संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- गलतफहमियां और बहम की वजह से किसी नजदीकी संबंधी के साथ मनमुटाव हो सकता है। और इसकी वजह से संबंध भी खराब हो सकते हैं। इन नकारात्मक बातों वर्तमान में याद रखने से कुछ हासिल नहीं होगा।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी बिजनेस में असावधानी से संबंध खराब हो सकते हैं। पारदर्शिता रखना जरूरी है। ऑफिशियल यात्रा संबंधी आदेश मिल सकता है। इस वजह से तनाव रहेगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों का आपस में उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। अन्यथा इसकी वजह से शारीरिक क्षमता व ऊर्जा में कमी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- आप जितनी मेहनत करेंगे, भाग्य भी उतना ही आपका सहयोग करेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी आपकी भाग्य वृद्धि में सहयोग करेगा। कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए समय अनुकूल है इसलिए तकाजा अवश्य करें।
नेगेटिव- कभी-कभी नजदीकी रिश्तेदारों के साथ शक व क्रोध की वजह से मतभेद होने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी मनोवृति को सकारात्मक बनाकर रखें। थोड़ी सी सावधानी आपको कई परेशानियों से बचाएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक कामों में मंदी जैसी स्थिति रहेगी। मार्केटिंग संबंधी कामों और नजदीकी लोगों के साथ ज्यादा समय बीताएं। कोई अच्छे और फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। युवाओं को किसी व्यवसाय संबंधी फायदेमंद जानकारियां मिलेंगी।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह आपके कार्यों को और अधिक सुगम बनाएगी। प्रेम संबंधों में अपना समय व्यर्थ ना करें।
स्वास्थ्य- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें। तथा अपनी दिनचर्या व खानपान को भी संयमित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- व्यक्तिगत तथा व्यवसाय कार्य सुचारु रुप से संपन्न होते जाएंगे। सामाजिक व राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के लिए समय उत्तम है। इस समय ग्रह गोचर अत्यधिक शुभ है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां और कार्यभार लेने से परेशानी में आ जाएंगे। बेहतर होगा कि अपनी क्षमता के अनुसार ही किसी की मदद करें। कभी-कभी आप अपना धैर्य खो देने की वजह से किसी वाद विवाद में भी पढ़ सकते हैं।
व्यवसाय- आपके व्यवसाय या राजनैतिक संबंध व्यवसाय में बहुत अधिक सहायक साबित होंगे। सोशल मीडिया और पब्लिक रिलेशन संबंधी कार्यों पर भी अपना ध्यान केंद्रित रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल और परिस्थितियां पूर्णता आपके पक्ष में रहेगी।
लव- घर में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- व्यस्तता की वजह से अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही ना बरतें। अपना आहार व्यवहार उचित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 2
वृश्चिक
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- थकान से राहत और सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कार्यों में जरूर व्यतीत करें। धार्मिक तथा सामाजिक संस्था के सहयोग में अपना समय व्यतीत करने से आपको आत्मिक व मानसिक शांति भी महसूस होगी। तथा समाज में भी आपका मान सम्मान व रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- ससुराल पक्ष के साथ छोटी सी बात को लेकर संबंधों में खटास आ सकती हैं। अपनी ईगो और गुस्से पर काबू रखें। संतान को कैरियर संबंधी किसी काम में रुकावट आने से तनाव रहेगा। उसका आत्म बल बनाए रखने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है।
व्यवसाय- किसी भी नए काम की शुरुआत से पहले उस पर दोबारा गंभीरता से विचार करें। हालांकि इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय आज बहुत अधिक फायदे में रहेंगे। परंतु आय के स्त्रोत अभी मंद ही रहेंगे। पेमेंट वगैरह भी रुक सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन सामंजस्य पूर्ण रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे।
स्वास्थ्य- गैस व बदहजमी की वजह से सिर दर्द व वमन जैसी शिकायत रहेगी। खानपान हल्का और सुपाच्य रखें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
धनु
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- आज संतान के शिक्षा या कैरियर संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से बहुत अधिक राहत महसूस होगी। संपत्ति संबंधी भी कोई मसला चल रहा है तो आज किसी की मध्यस्थता से पूरा हो सकता है। अपनी मेहनत और योग्यता पर विश्वास रखना आपको सफलता देगा।
नेगेटिव- परंतु अत्यधिक कार्यभार के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना जरूरी है। बहुत अधिक भावुकता रहने जैसी कमजोरी पर रोक लगाएं। क्योंकि कुछ लोग आपकी इस आदत की वजह से आपका न जाए फायदा भी उठा सकते हैं। अपने व्यवहार में धैर्य व संयम बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में ज्यादा पैसा ना फसाए। नुकसान होने जैसी स्थिति बन रही है। आज अपना अधिक समय कार्यक्षेत्र में ही व्यतीत करें। व्यवस्था का उचित अवलोकन करें। आपकी उपस्थिति व ध्यान रखने से कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को भी विवाह में परिणित होने के अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य- जोड़ों व नसों में दर्द जैसी समस्याएं रहेगी। योग और व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
मकर
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। तथा आपसी मेल मिलाप घर में खुशियां और उत्सव भरा माहौल बनाएगा। किसी पारिवारिक व्यक्ति की बेहतरीन उपलब्धि खुशी को और अधिक बढ़ाएगी। और खर्चों की अधिकता भी परेशान नहीं करेगी।
नेगेटिव- आपसी मेल मिलाप तथा वार्तालाप में नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें अन्यथा घर का सुखद माहौल मैं हल्की फुल्की नोकझोंक उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपनी विवेक व समझदारी द्वारा किसी भी मसले का समाधान पाने में सक्षम रहेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई संभावनाएं सामने आएंगी। अपनी कार्यप्रणाली दूसरों के सामने जाहिर न करें। कोई आपकी नकल कर सकता है। सरकारी नौकरी वालों को कोई महत्वपूर्ण कार्य भार मिल सकता है।
लव- घर की छोटी मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। प्रेमी प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य- महिला वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। क्योंकि किसी प्रकार के इंफेक्शन होने की आशंका बनी हुई है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1
मकर
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि बना रही है। आप अपने कार्यों में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उसके अनुरूप आपको शानदार परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों की भी अपनी शिक्षा संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। और वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- अपने रिश्तो के बीच शक और वहम जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दे। किसी को उधार पैसा देने से परहेज करें। क्योंकि इसकी वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी नजदीकी मित्र की नाराजगी से आपका मन कुछ व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में ही अपना ध्यान लगाएं। समय व्यर्थ करने और आलस से कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है। इसलिए सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना अति आवश्यक है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखना जरूरी है।
लव- परिवारिक सदस्यों का आपस में उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- उत्साह हीनता और नकारात्मक विचारों से परहेज करें। इन पर रोक लगाने के लिए योगा व मेडिटेशन पर अत्यधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
कुंभ
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- ग्रह स्थिति आपके लिए कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि बना रही है। आप अपने कार्यों में जितनी अधिक मेहनत करेंगे, उसके अनुरूप आपको शानदार परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों की भी अपनी शिक्षा संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। और वो अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे पाएंगे।
नेगेटिव- अपने रिश्तो के बीच शक और वहम जैसी स्थिति न उत्पन्न होने दे। किसी को उधार पैसा देने से परहेज करें। क्योंकि इसकी वजह से आपका बजट बिगड़ सकता है। किसी नजदीकी मित्र की नाराजगी से आपका मन कुछ व्यथित रहेगा।
व्यवसाय- आज कार्य क्षेत्र में ही अपना ध्यान लगाएं। समय व्यर्थ करने और आलस से कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं। किसी चीज के खोने या चोरी होने की आशंका लग रही है। इसलिए सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखना अति आवश्यक है। अपने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभालकर रखना जरूरी है।
लव- परिवारिक सदस्यों का आपस में उचित तालमेल व सामंजस्य बना रहेगा। किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- उत्साह हीनता और नकारात्मक विचारों से परहेज करें। इन पर रोक लगाने के लिए योगा व मेडिटेशन पर अत्यधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
मीन
5 दिसंबर 2021 : क्या कहती है आपकी राशि
पॉजिटिव- समय अनुसार चलने से आप अपने कार्यों को गति देने में सक्षम रहेंगे तथा अपनी बेहतर कार्यप्रणाली की वजह से लोगों के समक्ष प्रशंसा का पात्र भी बनेंगे। आपको सोशल मीडिया या किसी मित्र द्वारा महत्वपूर्ण सूचनाएं मिलेंगी जो कि आपके लिए लाभदायक रहेगी।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह व योजना पर भी अमल अवश्य करें। लापरवाही व आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें, इनकी वजह से आपकी कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर किए गए आपके प्रयास और मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको नए ऑर्डर व अनुबंध प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति भी पहले की अपेक्षा काफी बेहतर होगी। अपने ऑफिशियल फाइलें और दस्तावेज को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव- घर में चल किसी समस्या का आपसी सामंजस्य द्वारा अवश्य ही समस्या का समाधान निकलेगा। तथा वातावरण सुकून भरा रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस समय विशेष तौर से अपना खानपान संयमित रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.