5 सूत्री मांगों को लेकर गुण्डरदेही तहसील पेंशनर समाज 7 को देंगे गुण्डरदेही मे धरना , मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपेगे ज्ञापन
गुण्डरदेही । तहसील पेंशनर समाज गुण्डरदेही द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 दिसंबर मंगलवार को गुण्डरदेही में राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे समाज के अध्यक्ष टामन सिंह पंवार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे बताया कि पेंशनर समाज राज्य की सेवा में 33 वर्षों से अधिक अवधि तक सेवा में रहकर अपने राज्य व देश कि सेवा कि है इसलिए हम राज्य सरकार से अपनी 5 सुत्रीय प्रमुख मांगो को लेकर मंगलवार 7 दिसंबर को एक दिवसीय धरना देकर शासन को अवगत कराएगे जिसमे प्रमुख मांग पेंशनर भाइयों व बहनो का 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक कुल 32 माह का एरियर्स राशि भुगतान करे ,
एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक कुल 27 माह का पेंशन रिवाइज एरियर्स का भुगतान करे , एक जुलाई 2021 से घोषित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता पेंशनरों को भुगतान किया जाए , बिहार व झारखंड में पेशनरो को चिकित्सा भत्ता एक हजार रूपए दिया जा रहा है उसी प्रकार यहां भी राज्य के पेंशनरों को एक हजार रूपए चिकित्सा भत्ता दिया जाए व राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 का नियम 6 को समाप्त करने की मांग करेंगे समाज के कोषाध्यक्ष एचबी मिश्रा ने गुण्डरदेही तहसील पेंशनर समाज के समस्त पेंशनर भाइयों व बहनों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना गाइडलाइन मास्क व सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन में शामिल होने अपील कि है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.