ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
दल्लीराजहरा :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन पर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी व नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज दिनांक 4 दिसम्बर दिन शनिवार को बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान पदयात्रा के तहत जैन भवन चौक से प्रातः 6:30 बजे प्रभातफेरी निकाली गई!
"रघुपति राघव राजाराम भजन गाते व वंदेमातरम, भारतमाता की जय" का नारा लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडेय,प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रुकसाना बेगम, जिला प्रभारी महामंत्री रतिराम कोसमा,जिला सचिव रवि जायसवाल, के ईश्वर राव,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, जगदीश श्रीवास,ममता पांडेय,राजू वर्गीस,पार्षद रोशन पटेल,विजय लक्ष्मी, श्रुति यादव,सूरज विभार,चंदू सिन्हा,राजकुमार साहू,हरिश साहू,रामू शर्मा,रूबी एंथोनी,फ्रांसिस कोलीन,जेबा कुरैशी,विलसन मैथ्यू,जे पी यादव, ओनु दत्ता,पिंकू डे,सुरेश ठाकुर,प्रवीण शर्मा, श्रीनिवास राव,राधे मण्डावी, हरिश खस,हर्ष रामटेके,अभिषेक राव,जावेद खान,बसंत साहू,अरुण कुमार लालू,सी एच कोंडय्या सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनजागरण अभियान पदयात्रा के तहत यह प्रभातफेरी पूरे दिसम्बर माह में रोज प्रतिदिन प्रातः 06 बजे से निकाली जावेगी। नगर के समस्त कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में जनजागरण अभियान प्रभातफेरी में उपस्थित होने की अपील की है।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.