कार्यक्रम के माध्यम से 756 सुहागिनों की पग पूजा होगी...
मिलाई श्री गुजराती समाज एवं सखी महिला मंडल द्वारा माँ वैष्णवी देवी मंदिर, सेक्टर 4 भिलाई में रविवार दिनांक 19.12 2021 दिन रविवार को सामूहिक श्री संदल माता महोत्सव (सूर्य देव की पत्नी ) का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।
श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक भाई दवे एवं सखी महिला मंडल की अध्यक्ष भारती बेन सोनी ने जानकारी दी कि देश के प्रख्यात संदल माँ के कथावाचक प्रकाश कृष्णकांत भाई जोशी एवं अंकुर भाई दवे के द्वारा भक्तिमय शैली में श्री रादल माँ की कथा का वर्णन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन के माध्यम से रायपुर, कुम्हारी, भिलाई 3, बापू नगर, वैशाली नगर, भिलाई, दुर्ग, राजनांदगांव, दल्ली राजहरा, धमतरी एवं बालोद के सभी गुजराती परिवार को एक सूत्र में पिरोकर गुजराती संस्कृति को एक सशक्त माध्यम प्रदान करना है ।
रादल माता का पूजन एवं कथा का प्रारंभ प्रातः 10.30 बजे रांदल माता की गोयणी पूजन प्रातः 11.30/ बजे दिल माता की महाप्रसादी 12.30 बजे एवं गरबा रास घोड़ा नृत्य, आरती का आयोजन 6.00 बजे निर्धारित किया गया है ।
श्री गुजराती समाज एवं सखी महिला मंडल की कार्यकारिणी के तत्वाधान में किये जाने वाले धार्मिक आयोजन में 50 जोड़े (108 माता जी का लोटा) रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
गुजराती समाज के सभी घटकों के लिये होने वाले इस आयोजन के लिया अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है
इस कार्यक्रम के माध्यम से 756 सुहागिनों की पग पूजा होगी। गुजराती समाज व अन्य समाज के भक्तों के दद्वारा झूमकर गरबा रास. घोड़ा नृत्य, दो ताली चार ताली, छकड़ी रास, सनेड़ा रास व जस गीत गाकर माँ को प्रसन्न कर सुख-समृद्धि व शांति की कामना की जाएगी।
एवं वैश्विक एवं भारतवर्ष में फैली हुई महामारी कोरोना से संक्रमित लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्राथना की जाएगी ।
इसकी जानकारी श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष कौशिक दवे, उपाध्यक्ष राजेश सोनी एवं गिरीश सावरिया, सचिव दीपक मह सह सचिव दीपक सोलंकी कोषाध्यक्ष नितिन पडया कार्यकारिणी सदस्य ललित भाई पड़या दिनेश पड्या, सुनील त्रिवेदी आकाश काटक एवं
सखी महिला मंडल की अध्यक्ष भारती बेन सोनी उपाध्यक्ष वर्षा बेन पड्या, सचिव शीतल बैन सरवैया, कोषाध्यक्ष रेखा बेन पंड्या एवं दिव्या उमेश जानी, कार्यकारिणी सदस्य निशा बैन गाँधी, भगवती बेन टांक तथा ज्योति दवे दवारा प्रदान की गयी ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.