राजपूत समाज को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए. राव
हीरक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर सभा आयोजित
श्री क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूरे होने पर जयपुर में मनाएंगे हीरक जयंती समारोह
राव राजेंद्र सिंह ने किया जयंती के पोस्टर का विमोचन
चौमू. ग्राम सिंगोद कला स्थित रावला चौक में रविवार को वैचारिक क्रांति मंच सिंगोद के तत्वाधान मे चौमू तहसील के राजपूत समाज के लोगों की हीरक जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई
कार्यक्रम में राव ने कहां की राजपूत समाज के लोगों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए उन्होंने कहा की भारतवर्ष एवं सनातन धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रिय समाज को संगठित होकर आगे आना चाहिए सभा में हीरक जयंती आयोजन समिति चौमू तहसील संयोजक गिरवर सिंह ईटावा ने क्षत्रिय युवक संघ के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर के भवानी निकेतन महाविद्यालय में 22 दिसंबर को अधिक से अधिक समाज के लोगो को आने का आह्वान किया ।
कार्यक्रम में हीरक जयंती संदेश यात्रा तहसील सदस्य बलवीर सिंह सिंगोद एवं विजय सिंह सिंगोद ने बताया की चौमू तहसील के प्रत्येक गांव में राजपूत समाज के लोगों से जनसंपर्क कर समारोह में आने का निमंत्रण दिया
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह ने जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन किया
इस मौके पर राजपूत सभा चौमू तहसील अध्यक्ष शंकर सिंह खेजरोली पूर्व राजपूत सभा जयपुर देहात अध्यक्ष एडवोकेट रघुवीर सिंह राठौड़ पूर्व पशु चिकित्सा कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नाथावत सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी करण सिंह सांदरसर भाजपा देहात मंडल गोविंदगढ़ महामंत्री जितेंद्र सिंह सूबेदार भवानी सिंह मदन सिंह सिंगोद बहादुर सिंह सिंगोद सूरज सिंह आईदान सिंह पूरण सिंह सादरसर तेज सिंह नरेंद्र सिंह सहित आदि लोग मौजूद थे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.