Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 27, 2021

जनवरी माह में 84 नसबंदी शिविरों का आयोजन प्रत्येक शिविर में 30 आपरेशन का लक्ष्य

 जनवरी माह में 84 नसबंदी शिविरों का आयोजन


प्रत्येक शिविर में 30 आपरेशन का लक्ष्य



     बालाघाट।परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा माह जनवरी 2022 में जिले के विभिन्न स्थानों पर 84 नसबंदी शिविरों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है। इनमें से 48 शिविर महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए तथा 36 शिविर पुरूषों के नसबंदी आपरेशन के लिए लगाये जायेंगें। प्रत्येक नसबंदी शिविर में 30 नसबंदी आपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।


     मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज पांडेय ने इस संबंध में बताया कि महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए 03 जनवरी को किरनापुर, लांजी व बैहर, 05 जनवरी को कटंगी व लामता, 06 जनवरी को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा, 08 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा, 10 जनवरी को किरनापुर, लांजी व बैहर, 12 जनवरी को कटंगी व लामता, 13 जनवरी को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा तथा 15 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा में शिविर लगाया जायेगा। इसी प्रकार 17 जनवरी को किरनापुर, लांजी व बैहर, 19 जनवरी को कटंगी व लामता, 20 जनवरी को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा, 22 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा, 24 जनवरी को किरनापुर, लांजी व बैहर, 27 जनवरी को वारासिवनी, खैरलांजी व परसवाड़ा, 29 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा तथा 31 जनवरी को किरनापुर, लांजी व बैहर में शिविर लगाया जायेगा। इसके अलावा जिला चिकित्सालय बालाघाट में महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए 01, 08, 15, 22, एवं 29 जनवरी 2022 को शिविर लगाया जायेगा। 01 जनवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबर्रा में भी महिलाओं के नसबंदी आपरेशन के लिए शिविर लगाया जायेगा।


     पुरूषों के नसबंदी आपरेशन के लिए 01 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा, 03 जनवरी को लांजी व बैहर, 05 जनवरी लामता, 06 जनवरी को सिविल अस्पताल वारासिवनी व परसवाड़ा, 08 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा, 10 जनवरी को लांजी व बैहर, 12 जनवरी को लामता, 13 जनवरी को वारासिवनी व परसवाड़ा, 15 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा, 17 जनवरी को लांजी व बैहर, 19 जनवरी को लामता, 20 जनवरी को वारासिवनी व परसवाड़ा, 22 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा, 24 जनवरी को लांजी व बैहर, 27 जनवरी को वारासिवनी व परसवाड़ा, 29 जनवरी को लालबर्रा व बिरसा एवं 31 जनवरी को लांजी व बैहर में शिविर लगाया जायेगा । इसके अलावा जिला चिकित्सालय बालाघाट में शनिवार 01, 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी 2022 को शिविर लगाकर पुरूषों के नसबंदी आपरेशन किये जायेंगें।


       जिले के विभिन्न स्थानों पर लगने वाले इन शिविरों में विशेषज्ञ सर्जन द्वारा नसबंदी के आपरेशन किये जायेंगें। प्रत्येक शिविर में कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए तीन पारियों में 10-10 आपरेशन करने के निर्देश दिये गये है। जिले के विवाहित दम्पत्तियों से अपील की गई है कि वे अपना परिवार सीमित रखें और बच्चे दो से अधिक न होने दें। परिवार नियोजन के स्थाई साधन के रूप में नसबंदी आपरेशन को अपनाने कहा गया है। महिला को नसबंदी आपरेशन के लिए बाध्य करने की बजाय पुरूष को नसबंदी आपरेशन के लिए आगे आने की सलाह दी गई है। महिला का नसबंदी आपरेशन पुरूषों की तुलना में अधिक जटिल होता है। जबकि पुरूष का नसबंदी आपरेशन आसान होता है और बहुत ही कम समय में हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad