Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, December 24, 2021

साइबर सेल टीम बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अर्जुन्दा नहर के पीछे सट्टा खिलाते आरोपी को किया गिरफ्तार 8 हजार नगद बरामद

 साइबर सेल टीम बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के अर्जुन्दा नहर के पीछे सट्टा खिलाते आरोपी को किया गिरफ्तार 8 हजार नगद बरामद


, साइबर सेल बालोद टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर रंगे हाथ धरे गए सटोरिया रवि निर्मलकर पूर्व में भी जा चुका है जेल 




गुण्डरदेही । पुलिस अधीक्षक बालोद श्री सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री डी.आर. पोर्ते के  निर्देशन मे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री मौर्य  के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सट्टा खिलाने की षिकायत पर अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.12.2021 को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला की थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सटटा पटटी खेला रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद बताया जिसके कब्जे से कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 8000 रूपये है। आरोपी रवि निर्मलकर के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्र 181/2021 , धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 24.12.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना अर्जुन्दा से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त प्रकरण में आरोपी की  गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ,साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री रोहित मालेकर , आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन ,आरक्षक संदीप यादव  की सराहनीय भूमिका रही है।





आरोपी के नाम व पता-



रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा  


सट्टा पट्टी सहित एक नग डाट पेन व 8 हजार रूपए नगद जप्त 



सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad