शराब के नशे चढ़ गए टॉवर पर जिसे सूचना मिलने पर दर्री थाना स्टाफ ASI सारथी आर0 ओमप्रकाश एवं डायल 112 के शैलेंद्र भोसले द्वारा समझाईस देकर नीचे उतारा गया।
सेंट्रल न्यूज़ इंडिया:- बाबू सिंह कंवर पिता प्रताप सिंह कंवर उम्र 22 वर्ष पता अगारखार थाना दर्री का रहने वाला सुबह से शराब के नशे में आकर अगारखार के पास Airtel मोबाइल टावर में चढ़ गया था, जिसे सूचना मिलने पर दर्री थाना स्टाफ ASI सारथी आर0 ओमप्रकाश एवं डायल 112 के शैलेंद्र भोसले द्वारा समझाईस देकर नीचे उतारा गया।
परिवार वालो से स्पेलेंडर गाड़ी नही लेने से नाराज होकर टॉवर में चढ़ गया था। इससे पहले भी 2 बार टॉवर में चढ़ चुका है , जिसके बाद गाड़ी परिजन द्वारा लिया लिया गया था जिसे 2 महीने बाद बेच दिया गया था। बार बार परिजन को धमकी देता रहता है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.