प्रधानमंत्री के दिनांक 13 दिसंबर को होने वाले दिव्य काशी-भव्य काशी के लोकार्पण कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के पूर्व भाजपाईयों ने नगर में निकाली 12 दिसंबर को सुबह 05 बजे प्रभात फेरी
डौंडीलोहारा--भारत वर्ष के प्राचीन धर्म स्थली काशी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम के अन्तर्गत बाबा विश्वनाथ धाम के भव्य व अद्भुत सौंदर्यीकरण एवं समग्र विकास का कार्य किया गया है जिसका भव्य लोकार्पण समारोह दिनांक 13 दिसंबर को प्रातः 11 बजे किया जावेगा जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश संगठन के आव्हान पर बालोद जिला भाजपा संगठन के द्वारा जिले के सभी नौ भाजपा मंडल मुख्यालय में प्रातःकालीन प्रभात फेरी निकालने का निर्देश जारी किया गया है इसी तारतम्य में दिनांक 12 दिसंबर को सुबह 05 बजे डौंडीलोहारा मंडल के पदाधिकारियों ने स्थानीय माँ दन्तेश्वरी प्रांगण से प्रभात फेरी निकाल कर पूरे नगर का भ्रमण किया इस दौरान शंखनाद व झांझर, मंजिरा, डफली व अन्य वाद्ययंत्र से ध्वनि करते हुए सीताराम किर्तन किया गया साथ ही साथ जय जय श्री राम, वन्दे मातरम् भारत माता की जयकारा भी किया जाता रहा इस अदभुत इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व जिला महामंत्री देवेन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य होरी लाल रावटे, भाजपा मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा, उपाध्यक्ष यतेन्द्र देवांगन, श्रीमती लतागुप्ता, दिनेश लोढ़ा, सांसद प्रतिनिधि धिरेन्द्र टांक, प्यारे निषाद, महिला मोर्चा के जिला मंत्री व पार्षद श्रीमती सुभद्रा टांडेकर,श्रीमती रहिमत कोसमा,भाजयुमों जिला मंत्री पलाश गुप्ता, भाजयुमो मंडल महामंत्री गोविन्द टांक,आरती संचेती, धीरज लोढ़ा, सुरेश साहू, धर्मेन्द्र निषाद, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत पाल सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रमेश डोसी,धन्नु यादव,नमो लोढ़ा, संदीप भंसाली, कौशल लोढ़ा, प्रीतम साहू, गिरधारी कोसमा, श्रीमती गोमती यादव, श्रीमती प्रेम लता सिन्हा, श्रीमती प्रेम बाई कोसमा, सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे प्रभात फेरी के पश्चात स्थानीय महाकाली मंदिर में स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत साफ सफाई का आयोजन भी किया गया.जहाँ दिनांक 13 दिसंबर को भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का उदबोधन का एल ई डी टीवी के माध्यम से आम जनता को दिखाया जावेगा तथा भजन कीर्तन भी किया जावेगा जिसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का अपील मंडल अध्यक्ष रुपेश सिन्हा द्वारा किया गया है.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.