सिमगा ब्लाक ग्राम पंचायत मनोहरा में शिवसैनिको ने लिया कोविड सेंटर व धान खरीदी केन्द्र का जायजा जिला अध्यक्ष आदरणीय संतोष जी दिशा निर्देशन पर ।
सिमगा ब्लाक उपाध्यक्ष शिवा निषाद व ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन के नेतृत्व में ग्राम पंचायत भवन में आयोजित कोविड टीकाकरण अभियान का निरीक्षण कर नये वायरस 'ओमीक्रोन"को ध्यान में रखते हुए जिले में 8 दिसंबर को कोविड टिकाकरण के लिए 'हर घर दस्तक महाअभियान"चलाया जाएगा जिसके लिए डॉक्टर व मितानिनों से गांव के सभी नागरिकों को कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक करने दोनों डोज लगवाने की अपील की।
ग्राम के धान खरीदी केन्द्र में भी जायजा लेते हुए खरीदी केन्द्र प्रभारी अयोध्या बंजारे व कम्प्यूटर आपरेटर टेकराम साहू से मुलाकात कर किसानों को समस्या नहीं होने व सुचारू रूप से खरीदी केन्द्र चलाने की बात कही। प्रभारी व आपरेटर ने शासन के नियमानुसार किसानों के हित में कार्य करने की बात कहा।
मौके पर शिवसेना से ब्लाक उपाध्यक्ष-शिवा निषाद, ग्राम अध्यक्ष लेखपाल देवांगन ने रहे।
सेंट्रल न्यूज इण्डिया से सिमगा ब्लॉक न्यूज रिपोटर प्रकाश पाल

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.