वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए घर घर पहुंचेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता...
भिलाईनगर/ कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रान से बचाव के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के लिए बैठक आयोजित की गई जहां अधिकारियों ने अलर्ट रहकर कार्य करने के निर्देश दिए।
संक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रकार के एहतियात का बिना कोई लापरवाही किए सख्ती से पालन कराने कहा गया, बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की अनिवार्यता के साथ सेम्पलिंग एवं ट्रेसिंग कार्य शीघ्रता के साथ किया जाना है ताकि ओमिक्रान पर नियंत्रण रखा जा सके।
निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों को निर्देश दिए जिन्हें वैक्सीन का डबल डोज नहीं लगा है उस एरिया को चिन्हित कर वैक्सीन कार्य में तेजी लाए।
ओमिक्रान वेरिएंट वायरस के प्रभाव को रोकथाम के लिए आज भिलाई निगम प्रशासन एवं जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई जहां नए वेरिएंट के लक्ष्ण, रोकथाम के उपाय, टेस्टिंग, सेम्पलिंग और बाहर से आने वाले लोगों की टेसिंग
जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए कहीं भी मरीज की जानकारी मिलने पर पूरे गंभीरता के साथ कार्य करने कहा गया। बैठक डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा ने दूसरे राज्यों और हवाई यात्रा से विदेशों से आने वाले नागरिकों की लगातार माॅनिटरिंग करते रहे पता चलने पर तत्काल उनकी सेम्पलिंग और ट्रेसिंग की जानी है,
अगर कोई व्यक्ति नियमों की अवहेलना करता है तो सख्ती बरती जाएगी। इस दौरान बैठक में उपस्थित डाॅ. अर्चना चैहान ने नए वेरिएंट ओमिक्रान के रोकथाम के लिए व्यक्तियों में किस प्रकार के लक्ष्ण दिखने पर आरटीपीसीआर अन्य जांच किया जाना है उसकी विस्तारपूर्वक जानकारी दिए।
निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारियों को ओमिक्रान से बचाव के लिए मास्क लगाने, सेनिटाइज करने सहित कोविड नियमों का पालन करने हेतु लाउडस्पीकर से लगातार प्रचार प्रसार के लिए निर्देश दिए
उन्होंने सभी जोन आयुक्तों से अपने अपने क्षेत्र में जिन लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगा है ऐसे लोगों का सर्वे कर दूसरा डोज लगावाएं आवश्यकता अनुसार वैक्सीनेट की टीम को घर घर भेजकर द्वितीय डोज लगवाएं जिससे नए वेरिएंट के प्रभाव को कम किया जा सकेगा।
बैठक में उपस्थित निगम प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग जोन आयुक्त, एआरओ, सैंपलिंग टीम एवं ट्रेसिंग टीम का आपस में एक दूसरे से कार्य के अनुरूप परिचय व मोबाइल नंबर प्रदान किया गया और सभी आपस में समन्यवय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, उपायुक्त सुनील अग्रहरि, सभी जोन आयुक्त, इंजीनियर, स्वास्थ्य अधिकारी, डाॅ पियाम सिंह, एआरओ, जोन स्वास्थ्य अधिकारी एवं जोन के फील्ड कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग से सीपीएम फील्ड में कार्य करने वाले टेस्टिंग एवं सैम्पलिंग टीम के कर्मचारी उपस्थित थे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.