Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 11, 2021

आज की वाणी


 *🎯आज की वाणी👉*


🌹

*न ही कश्चित् विजानाति,*

       *किं कस्य श्वो भविष्यति।*

*अत :  श्व :  करणीयानि,*

       *कुर्यादद्यैव   बुद्धिमान्  ।।*

*अर्थात्👉*

         _कल क्या होगा यह कोई नहीं जानता है, इसलिए कल के करने योग्य कार्य को आज कर लेने वाला ही बुद्धिमान है।_

🌹

*11 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*


1618 – रूस और पौलेंड के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।

1687 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।

1780 – जनरल गोडार्ड ने बम्बई के बेसीन किले पर कब्जा किया।

1816 – इंडियाना अमेरिका का 19वां राज्य बना।

1845 – प्रथम आंग्ल सिख युद्ध शुरू हुआ। 

1858 - बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और यदुनाथ बोस कलकत्ता विश्वविद्यालय से कला विषय के पहले स्नातक बने।

1907 – आग से न्यूजीलैंड की संसद जलकर पूरी तरह से तबाह हुई।

1913 – विश्व प्रसिद्ध मोनालिसा की पेंटिंग संग्रहालय से चोरी होने के दो साल बाद बरामद की गई।

1931 – ब्रिटिश संसद ने कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका को विधायी स्वतंत्रता दी।

1937 - यूरोपीय देश इटली मित्र राष्ट्र संघ से बाहर आया।

1941 - जर्मनी और इटली ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी। पहले इटली के शासक बेनिटो मुसोलिनी और फिर जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर ने ये घोषणा की।

1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

1946 - यूरोपीय देश स्पेन को संयुक्त राष्ट्र से निलंबित किया गया।

1949 - खाशाबा जाधव - नागपुर की कुश्ती स्पर्धा में प्रतिस्पर्धी को मात्र पांच मिनट के भीतर ही चित कर दिया।

1960 - बाल विकास में लगी अंतरराष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ़ के सम्मान में भी 15 नये पैसे का विशेष डाक टिकट जारी किया गया।

1964 – संयुक्त राष्ट्र के युनिसेफ़ की स्थापना हुई। यह संगठन 150 से अधिक देशों में सक्रिय है। इसका केंद्र न्यूयार्क में है।

1967 – पश्चिम भारत में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से 170 लोगों की मौत हुई।

1969 – अफ्रीकी देश लीबिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1994 - रूस के तत्कालीन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने चेचेन विद्रोहियों पर हमला किया तथा उनके इलाके में सेना भेज दी।

1997 - ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।

2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

2007 - उत्तर व दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।

2014- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - जिसकी पहल भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी ने संयुक्त राष्ट्र में रखकर की , जिसकी स्वीकृति संयुक्त राष्ट्र ने 11 दिसंबर 2014 दे दी।

2019 - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने पर्यवेक्षण उपग्रह रीसैट- टू बी आर वन को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया।

2019 - संसद ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 को मंजूरी दी; राज्‍यसभा ने विधेयक को 105 के मुकाबले 125 वोटों से पारित किया।

2020 - प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोएव के बीच एक वर्चुअल शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया।

*11 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति👉*


1810 - अल्फ्रेड डोमोसे - फ्रांस के प्रसिद्ध लेखक और कवि का पेरिस में ।

1882 - सुब्रह्मण्य भारती, तमिल कवि ।

1922 – बॉलीवुड अभिनेता और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार का पाकिस्तान के पेशावर में जन्म हुआ।

1931 - ओशो रजनीश - धार्मिक आन्दोलनकर्ता ।

1935 – देश के पूर्व राष्ट्रपति , पूर्व विदेशमंत्री , पूर्व वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी का जन्म परिश्चम बंगाल के बीरभूम में हुआ।

1969 – शतरंज के बादशाह विश्वनाथ आनंद का जन्म हुआ।

1969 - ज्योतिर्मयी सिकदर - भारत की प्रसिद्ध महिला धाविकाओं में से एक हैं।

1967 - लिसी सैम्युल -एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी।

*11 दिसंबर को हुए निधन👉*


1666 – हॉलेन्ड के प्रख्यात चित्रकार फ़्रेन्ज़ हेल्ज़ का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।

1938 - जगत नारायण मुल्ला - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता।

1949 - कृष्णचन्द्र भट्टाचार्य - प्रसिद्ध दार्शनिक, जिन्होंने हिन्दू दर्शन पर अध्ययन किया।

1988 - नागेन्द्र सिंह - अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय के भूतपूर्व अध्यक्ष एवं भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त थे।

1998 - कवि प्रदीप, प्रसिद्ध कवि और गीतकार।

2004 - एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी, कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री ।

2012- रवि शंकर - भारत रत्न सम्मानित प्रसिद्ध सितार वादक ।

2017 - सुनीता जैन - हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार थीं।

2019 - बारकोड की खोज करने वाले जॉर्ज लॉर का निधन।

2019 - तारा सिन्हा , विज्ञापन एजेंसी स्थापित करने वाली पहली भारतीय महिला का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

*11 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*


🔅 श्री ओशो रजनीश जन्मोत्सव ।

🔅 श्री प्रणब मुखर्जी जन्म दिवस ।

🔅 अभिनेता दीलीप कुमार जन्म दिवस ।

🔅 सितार वादक श्री रविशंकर स्मृति दिवस ।

🔅 श्री विश्वनाथन आनन्द जन्मदिवस।

🔅 अन्तर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस।

🔅 विश्व बाल कोष दिवस (यूनिसेफ स्थापना दिवस , संयुक्त राष्ट्र) ।


*कृपया ध्यान दें जी👉*

    *यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है ।*

🌻आपका दिन *_मंगलमय_*  हो जी ।🌻


   ⚜⚜ 🌴 💎 🌴⚜⚜

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad